फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Shetty: बाहुबली की 'देवसेना' ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज, 'घाटी' का पहला लुक जारी, यहां देखें पहली झलक

Thu, 07 Nov 2024 11:19 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुष्का शेट्टी यानी बाहुबली की देवसेना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उनकी नई फिल्म 'घाटी' की पहली झलक सामने आई है।
विज्ञापन
अनुष्का शेट्टी - फोटो : एक्स @UV_Creations
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली में देवसेना के किरदार से फेमस हुईं अनुष्का शेट्टी अपनी अगली फिल्म घाटी में नजर आने वाली हैं। अनुष्का को जन्मदिन पर बधाई देते हुए मेकर्स ने उनकी फिल्म का पहला लुक साझा किया है। साझा की गई पोस्ट में मेकर्स ने उन्हें 'रानी' बताया है।
विज्ञापन

अनुष्का शेट्टी - फोटो : एक्स @UV_Creations
अब सामने आएगी फिल्म की पहली झलक
मेकर्स ने अनुष्का शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म 'घाटी' का वीडियो शाम 4 बजकर 5 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है।
 

अनुष्का शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम anushkashettyofficial
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अभिनेत्री
अनुष्का शेट्टी साउथ की फिल्मों का बहुत बड़ा नाम हैं। उन्हें देवसेना के किरदार के अलावा मिस शेट्टी मिस्टर पुलि शेट्टी, अरुंधति, बिल्ला में देखा जा चुका है। बाहुबली और बाहुबली 2 में अनुष्का शेट्टी के देवसेना किरदार को प्रशंसकों का बहुत प्यार मिला था।

South Films: 'अमरन' से पहले विदेशों में बैन हुईं ये साउथ फिल्में, कभी धार्मिक मुद्दे तो कभी विवाद बने इसकी वजह

अनुष्का शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkashettyofficial
2025 में रिलीज होगी 'कथानार'
अनुष्का शेट्टी की फिल्म कथानार साल 2025 में रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज को अभी समय है, लेकिन प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखने के लिए उत्साहित हैं। बात करें हिंदी फिल्मों की तो अनुष्का को अजय देवगन की फिल्म सिंघम में नजर आईं थीं। इस फिल्म को भी प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

अनुष्का शेट्टी - फोटो : Twitter@MsAnushkaShetty
शानदार होगी अनुष्का की ये फिल्म
निर्माता वामसी कृष्ण रेड्डी, प्रमोद उप्पलापति, वाई राजीव रेड्डी और जे साई बाबू ने यूवी क्रिएशन्स और फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट्स के लेबल के तहत 'घाटी' का निर्माण किया। निर्माताओं ने विश्वास जताया है कि यह फिल्म अनुष्का के करियर में मील का पत्थर साबित होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें