अब सामने आएगी फिल्म की पहली झलक
मेकर्स ने अनुष्का शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म 'घाटी' का वीडियो शाम 4 बजकर 5 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है।
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अभिनेत्री
अनुष्का शेट्टी साउथ की फिल्मों का बहुत बड़ा नाम हैं। उन्हें देवसेना के किरदार के अलावा मिस शेट्टी मिस्टर पुलि शेट्टी, अरुंधति, बिल्ला में देखा जा चुका है। बाहुबली और बाहुबली 2 में अनुष्का शेट्टी के देवसेना किरदार को प्रशंसकों का बहुत प्यार मिला था।
South Films: 'अमरन' से पहले विदेशों में बैन हुईं ये साउथ फिल्में, कभी धार्मिक मुद्दे तो कभी विवाद बने इसकी वजह