ऑनलाइन पोस्ट के आधार पर सोचना गलत
अनुपमा परमेश्वरन ने आगे कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘आप मेरे बारे में क्या जानते हैं? मेरे जीवन के बारे में क्या जानते हैं? यह मेरा इंस्टाग्राम है और मैं जो चाहे पोस्ट कर सकती हूं।'
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे किसी के ऑनलाइन शेयर किए गए कंटेंट के आधार पर उनके जीवन के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।
कई महीनों से सोशल मीडिया ब्रेक पर थीं
अनुपमा परमेश्वरन ने कई महीनों पहले सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। आखिरी बार उन्होंने फरवरी में अपने बर्थ डे पर फैंस को शुक्रिया कहा था। उसके बाद उन्होंने एक नई पोस्ट शेयर की जिसमें वह पीले रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। मगर इसके साथ उन्होंने कैप्शन में खुद को चुनने और आजादी के बारे में लिखा था। इसे पढ़कर फैंस ने उनके और ध्रुव के रिश्ते पर सवाल खड़े किए। हालांकि इस रिश्ते के बारे में न कभी अनुपमा ने कोई बयान दिया न ही ध्रुव ने ही अधिकारिक रूप से कुछ कहा।