फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: अनिरुद्ध ने काव्या को डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज, सेरेमनी से सामने आया खास पल? जानें सच्चाई

Wed, 11 Nov 2026 06:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • काव्या मारन का परिवार शादी की तैयारियों की देखरेख कर रहा है।
  • काव्या के माता-पिता ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें शादी में आमंत्रित किया।
  • अनिरुद्ध या काव्या में से किसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी को लेकर पोस्ट नहीं की है।
विज्ञापन
अनिरुद्ध, काव्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ग्रीस में अपने विवाह समारोह का जश्न मना रहे हैं। यह एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग है, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा है, जिसमें दावा किया गया है कि अनिरुद्ध ने काव्या को हीरे की अंगूठी देकर प्रपोज किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
कब होगा शादी का रिसेप्शन?
खबरों के मुताबिक, इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में एक रिसेप्शन भी रखा जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने रिसेप्शन की तारीख की पुष्टि तब की। हाल ही में काव्या के माता-पिता, कलानिधि और कावेरी मारन ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें शादी में आमंत्रित किया।

जारी है शादी का जश्न
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जोड़े की शादी का जश्न ग्रीस में 10 और 11 नवंबर को मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारन परिवार शादी की तैयारियों की देखरेख कर रहा है, जिसमें मेहमानों के लिए फ्लाइट, ठहरने की व्यवस्था और लोकल ट्रांसपोर्ट शामिल है। इस जश्न में केवल करीबी रिश्तेदार और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे।

वायरल हो रहा वीडियो
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का कथित प्रपोजल वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल क्लिप में अनिरुद्ध और काव्या को ग्रीस में हाथ में हाथ डाले चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अनिरुद्ध घूमते हुए काव्या के सामने एक चमकती हुई हीरे की अंगूठी काव्या की उंगली में पहना देते हैं। एक्स पर अनिरुद्ध के एक फैन अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'अनी ने सच में अपनी खुद की लव स्टोरी कंपोज कर ली।' बता दें कि एनडीटीवी और टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया है कि जोड़े की सगाई या प्रपोजल का असली वीडियो नहीं है। यह एआई जेनेरेटेड वीडियो है।
विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या अनिरुद्ध और काव्या ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट के बीच, अनिरुद्ध या काव्या में से किसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी या सगाई की तस्वीरें आधिकारिक तौर पर पोस्ट नहीं की हैं। दोनों में से किसी ने भी ग्रीस में होने वाले इस समारोह के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें