अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का पीएम को निमंत्रण
- फोटो : एक्स @Sun News
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का सीएम विजय को निमंत्रण
- फोटो : एक्स @Sun News
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध को सबसे पहले बड़ी लोकप्रियता 'कोलावरी डी' गाने से मिली थी। इसे बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ बनाई। उन्होंने कैथी', 'लियो' और 'विक्रम' समेत कई हिट फिल्मों के लिए गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिया।
शाहरुख खान की 'जवान' का म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया। फिर, रजनीकांत की बीते साल आई 'कुली' का म्यूजिक दिया। हालिया काम की बात करें तो रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी अनिरुद्ध का ही म्यूजिक है।
इसके अलावा साल के अंत में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक की जिम्मेदारी इनके कंधों पर ही है। दिलचस्प बात यह है कि अनिरुद्ध ने जो फिल्में बनाईं, उनमें से अधिकांश फिल्में उनके होने वाले ससुर कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस की हैं।
ये भी पढ़ें- अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या लव स्टोरी: डेटिंग रूमर्स... इनकार और अब शादी, कैसे शुरू हुआ दोनों की मोहब्बत का सफर?