फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन तो 'कल्कि' के लिए अमिताभ, फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ में इन एक्टर्स ने मारी बाजी

Sun, 22 Feb 2026 12:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmfare Award South: 21 फरवरी को केरल के कोच्चि में फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ का आयोजन हुआ। इसमें साउथ के साथ बॉलीवुड कलाकारों ने अवॉर्ड्स जीते हैं। आइए एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, अल्लू अर्जुन, तेजा सज्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोच्चि में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। यह अवॉर्ड सेरेमनी 21 फरवरी को कोच्चि के एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुई। इसमें कई सेलेब्स को साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड पाने वालों में साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड के कलाकार अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन
मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 AD' में अपनी एक्टिंग के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
 
अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। 
 
पृथ्वीराज सुकुमारन
फिल्म 'आदुजीविथम' के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। 
 
ममूटी
मशहूर एक्टर ममूटी ने 'ब्रमायुगम' में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए मलयालम में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
 
साई पल्लवी
साई पल्लवी ने 'अमरन' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तमिल में बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
 
अरविंद स्वामी
अरविंद स्वामी को 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में 'मेयाझगन' के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) तमिल का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।




शिवकार्तिकेयन
70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में 'अमरन' के लिए शिवकार्तिकेयन को तमिल में बेस्ट एक्टर (मेल) का अवार्ड मिला है।
 
श्री मुरली
श्री मुरली ने 'बघीरा' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए कन्नड़ में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। 



गौरीशंकर
गौरीशंकर को फिल्म 'कैरेबेट' के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) कन्नड़ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।




आसिफ अली
आसिफ अली को 'किष्किंधा कांडम' के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- मलयालम का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
 
अन्ना बेन नयारंबलम
70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में 'कोट्टुकाली' के लिए अन्ना बेन को बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) तमिल का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।




जरीन शिहाब
जरीन शिहाब ने 'आट्टम' में अपनी एक्टिंग के लिए मलयालम में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। 
 
तेजा सज्जा
तेजा सज्जा ने 'हनु-मान' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। 
कार्थी
कार्थी ने 'मेयाझगन' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तमिल में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
 
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल ने 'सत्यभामा' में अपनी एक्टिंग के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
 
अंजलि
अंजलि ने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' में अपनी एक्टिंग के लिए तेलुगु में बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
 
लिजोमोल जोस
लिजोमोल जोस ने 'हर' में अपनी एक्टिंग के लिए मलयालम में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। 
 
 विजयराघवन
जाने-माने एक्टर विजयराघवन ने 'किष्किंधा कांडम' में अपनी एक्टिंग के लिए मलयालम में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
 
प्रिया शतमर्शन
प्रिया शतमर्शन ने 'भीमा' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
 
गोपाल कृष्ण देशपांडे
गोपाल कृष्ण देशपांडे ने 'ब्लिंक' में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।

अंकिता अमर
अंकिता अमर को फिल्म 'इब्बानी तबिदा इलियाली' के लिए अंकिता अमर को कन्नड़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।




अक्षता पांडवपुरा
अक्षता पांडवपुरा को 'कोली एसरू' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कन्नड़ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।




पार्वती थिरुवोथु-स्वासिका
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)– तमिल का फिल्मफेयर अवॉर्ड पार्वती थिरुवोथु ने 'थंगालान' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए और स्वासिका ने लुब्बर पंधु में अपने रोल के लिए जीता।
विज्ञापन

 
पृथ्वी कोननूर
पृथ्वी कोननूर को 'हडिनेलेंटु' के लिए बेस्ट डायरेक्टर कन्नड़ का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।




Trending Videos
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें