फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच मुंबई पहुंचे विजय और रश्मिका, एक ही कार में एयरपोर्ट से हुए रवाना; वीडियो वायरल

Mon, 16 Feb 2026 10:19 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Rashmika Marriage: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई है। अब इन खबरों के बीच दोनों मुंबई पहुंचे हैं। जानिए किस अंदाज में दिखे दोनों सितारे…
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में शुमार विजय और रश्मिका ने कभी भी अपने अफेयर और शादी की खबरों पर मोहर नहीं लगाई। लेकिन पिछले साल से ही ये चर्चाएं हैं कि दोनों आगामी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब इन शादी की खबरों के बीच विजय और रश्मिका एयरपोर्ट पर एकसाथ नजर आए, जिसके बाद फिर इन चर्चाओं को और भी हवा मिल गई है।

मुंबई पहुंचा कपल

विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मुंबई पहुंचे हैं। पैपराजी ने उन्हें अलग-अलग स्पॉट किया। वे साथ-साथ नहीं चले, लेकिन निकलते समय एक ही कार में सवार हुए। रश्मिका ने ब्राउन टॉप और ब्लू फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी, जबकि विजय ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन स्टाइलिश ट्राउजर में नजर आए। दोनों मास्क से अपने चेहरे को ढके हुए थे। रश्मिका पैपराजी द्वारा क्लिक किए जाने से खुश नहीं दिखीं और उन्होंने पोज देने से भी इनकार कर दिया और जल्दी से अपनी कार में बैठ गईं। हालांकि, विजय ने पैप्स का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया और पोज भी दिया।
 


 

विजय-रश्मिका ने ठुकराया बड़ा ऑफर?
शादी की चर्चाओं के बीच ही बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी भी खबरें सामने आईं कि एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हाल ही में इस जोड़े की शादी के वीडियो के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स का प्रस्ताव रखा। टॉलीवुड पोर्टल तुपाकी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके लिए मोटी रकम कपल को ऑफर की थी। लेकिन विजय और रश्मिका ने मना कर दिया। हालांकि, ये सिर्फ खबरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका - फोटो : एक्स
26 फरवरी को शादी करेंगे विजय-रश्मिका?
रश्मिका और विजय देवरकोंडा का नाम लंबे वक्त से जोड़ा जा रहा है। पिछले साल अक्तूबर में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि, कपल ने इसको लेकर पुष्टि नहीं की थी। बाद में विजय देवरकोंडा की टीम की ओर से हिंदुस्तान टाइम्स को दोनों की सगाई की खबर को कंफर्म किया गया था।

इसके बाद पिछले साल दिसंबर में एक करीबी सूत्र ने कंफर्म किया था कि 26 फरवरी 2026 को दोनों उदयपुर में शादी करेंगे। बताया जा रहा है कि समारोह उदयपुर के एक महल में होगा। अंदरूनी सूत्र के अनुसार, इस जोड़े ने शहर की एक ऐतिहासिक इमारत को अपने समारोह स्थल के रूप में चुना है और वे सगाई समारोह की तरह ही इस समारोह को भी निजी रखना चाहते हैं।

हालांकि, कपल की ओर से शादी की खबरों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रश्मिका ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में शादी के सवाल पर कहा था कि जब वक्त आएगा तब वो इसके बारे में बात करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें