महान अभिनेता और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के संस्थापक-नेता विजयकांत ने गुरुवार, 28 नवंबर को 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। विजयकांत का असली नाम नारायणन विजयराज अलगरस्वामी था। 'कैप्टन' कोविड-19 के परीक्षण के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी मौत के बाद मशहूर मलयालम निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन ने दावा किया है कि विजयकांत की हत्या की गई थी।
अल्फोंस पुथ्रेन का बड़ा दावा
उदयनिधि स्टालिन को संबोधित एक नोट में, फिल्म निर्माता ने कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता और एम.करुणानिधि की हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि हत्यारों ने 'इंडियन 2' के सेट पर कमल हासन और वर्तमान तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को मारने की कोशिश की। पुथ्रेन ने यह भी कहा कि हत्यारों का अगला लक्ष्य एमके स्टालिन या उदयनिधि स्टालिन हैं। इसके साथ ही उन्होंने जांच का आग्रह किया।
Karan Johar: मां के टाइम पास के लिए बहू लाने वाली यूजर की बात पर भड़के करण जौहर, ट्रोल्स को जमकर लताड़ा
कमल हासन को मारने की हुई थी कोशिश!
निर्देशक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'यह उदयनिधि अन्ना के लिए है। मैं केरल से आया था और रेड जाइंट कार्यालय में बैठा था और आपसे राजनीति में आने के लिए कहा था। मैंने आपसे यह भी पूछा था कि कलैग्नार को किसने मारा, आयरन लेडी जयललिता की हत्या किसने की। अब आपको यह पता लगाना है कि किसने मारा कैप्टन विजयकांत को। यदि आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो उन्होंने पहले ही इंडियन 2 के सेट पर स्टालिन सर और कमल सर को मारने की कोशिश की थी।'
Venky Mama: चिरंजीवी नहीं होते तो हिमालय चला गया होता संन्यास लेने, डायमंड जुबली फंक्शन में वेंकटेश की मस्ती
हत्यारों के निशाने पर स्टालिन!
अल्फोंस पुथ्रेन ने आगे कहा, 'अगर आप अभी हत्यारों के पीछे नहीं जा रहे हैं, तो हत्यारों का अगला निशाना आप या स्टालिन सर हैं। आपको याद है कि आपने नेरम के हिट होने के लिए मुझे एक उपहार दिया था। आपने आईफोन सेंटर पर कॉल किया और मुझे एक ब्लैक कलर का आईफोन दिलाया। आशा है कि आपको उदयनिधि अन्ना याद होंगे। हत्याओं और उनके मकसद का पता लगाना उससे भी आसान है।' निर्देशक का नोट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।