फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Fans Reaction: 'पुष्पा-2' के जथारा सीन पर ऑडियंस ने ऐसे किया रिएक्ट, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Sat, 07 Dec 2024 05:10 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' का देखने के बाद फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक वीडियो भी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें जथारा सीन देखने के बाद महिलाएं क्रेजी होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' का खुमार प्रशंसकों के दिल और दिमाग दोनों पर छाया हुआ है। फिल्म को लेकर प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिनेमाघरों से भी क्रेजी फैंस के कई वीडियोज वायरल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के जथारा सीन की है। सिनेमाघरों से एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कुछ महिलाएं फिल्म के इस जथारा सीन को देखकर क्रेजी होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं पर हुआ जथारा सीन का असर
फिल्म के जथारा सीन में अल्लू अर्जुन देवी का रूप धरकर महिलाओं के साथ दुर्वव्यहार करने वाले गुंडों की पिटाई करते हैं। इस सीन को फिल्म का सबसे खास सीन भी माना जा रहा है। वीडियो में नजर आया कि अल्लू के इस अवतार को देखकर सिनेमाघरों में कुछ महिलाएं भी भक्तिमयी हो गईं।
 

सोशल मीडिया पर कुछ सीन को लेकर चर्चा
पुष्पा 2 और अल्लू अर्जुन के फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म के न केवल रिव्यू दे रहे हैं बल्कि फिल्म से जुड़ी खास बातें भी साझा कर रहे हैं। प्रशंसकों ने पुष्पा द रूल के कुछ चर्चित सीन को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें इन सीन का जिक्र है-
* जापानियों के साथ अल्लू अर्जुन की लड़ाई
* फहद फासिल और अल्लू अर्जुन का आमना-सामना
* जथारा सीन
* फहद फासिल और अल्लू अर्जुन का साइन लैंग्वेज सीन
* किस्सिक गाना
* क्लाइमैक्स वाला फाइट सीन
 
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पुष्पा 2'
अल्लू अर्जुन की फिल्म का जादू न केवल दर्शकों में देखने को मिल रहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अपना दम दिखा रही है। रिलीज के पहले ही दिन पुष्पा ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन यह आंकड़ा 93.8 करोड़ पर आ गया। फिल्म ने रिलीज के दो दिन में ही 268.7 करोड़ का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें