फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की ‘AA22xA6’ की शूटिंग को लेकर एटली ने दिया अपडेट, पोस्ट के जरिए फैंस को बताई लोकेशन

Tue, 09 Sep 2025 06:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Film AA22xA6: डायरेक्टर एटली ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ मूवी ‘AA22xA6’ बना रहे हैं। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है। हाल ही में फिल्म की टीम एक खास जगह पर शूटिंग के लिए पहुंची है, इसकी जानकारी एटली ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।

विज्ञापन
अभिनेता अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘AA22xA6’ को डायरेक्टर एटली बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर डायरेक्टर ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। फिल्म की पूरी कास्ट एक खास सीक्वेंस के लिए विदेशी लोकेशन पर मौजूद है। जानिए, इस फिल्म की शूटिंग आखिर कहां हो रही है? 

अबू धाबी पहुंची फिल्म की टीम 

एटली के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म ‘AA22xA6’ की शूटिंग इन दिनों  अबू धाबी के लिवा ओएसिस में हो रही है। इस जगह की ही तस्वीर एटली ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की है। इस फोटो के साथ फिल्म का नाम लिखा है, साथ ही मौजूदा समय में वहां होने की जानकारी हैशटैग के जरिए शेयर की है। 

विज्ञापन


रेतीले टीलों पर होगी एक्शन सीन्स की शूटिंग 
लोकेशन देखकर लगता है कि एटली इस जगह पर कोई एक्शन सीन्स शूट करने वाले हैं। अबू धाबी के लिवा ओएसिस में चारों तरफ रेगिस्तान नजर आता है। प्रकृति का अलग ही रूप यहां पर दिखाई देता है। ऐसी जगहों पर अक्सर हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस ही शूट होते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Pushpa 3 The Rampage: निर्देशक सुकुमार ने किया 'पुष्पा 3' का एलान, SIIMA अवॉर्ड्स में फैंस को दिया तोहफा
विज्ञापन


फिल्म में नजर आएंगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी नजर आएंगी। इस एक्ट्रेस का नाम दीपिका पादुकाेण है। पिछले दिनों दीपिका को इस फिल्म की शूटिंग करते देखा गया। बेटी के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। ‘AA22xA6’ में दीपिका पादुकोण पर भी एक्शन सीन्स फिल्माए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें