चिन्नी कृष्णा ने कही ये बात
इस मामले पर राइटर चिन्नी कृष्णा ने कहा- यह पूरी तरह से पुलिस और सरकार द्वारा रचा गया मामला है। आप किसी के बेडरूम में घुसकर उसे कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं?'
घर के बाहर तैनात पुलिस बल
अल्लू अर्जन की रिहाई से पहले उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से ये कदम उठाए गए हैं। उनके ऑफिस गीता आर्ट्स के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है। गीता आर्ट्स एक फिल्म निर्माण और वितरण कंपनी है जिसकी स्थापना 1972 में अल्लू अरविंद ने की थी।
Allu Arjun Released: घर पहुंचे अल्लू अर्जुन, बोले- जो हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं, कानून का पूरा सहयोग करूंगा
वकील ने कही ये बात
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने हैदराबाद जेल अधिकारियों की आलोचना की है। वकील ने बताया कि 'पुष्पाराज' को तेलंगाना हाईकोर्ट की ओर से बेल दी गई थी। वकील ने बताया कि हाईकोर्ट की ऑर्डर कॉपी में साफ लिखा है, कि जेल अधिकारी को अल्लू अर्जुन को रिहा करना है। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके खिलाफ वे लीगल एक्शन लेंगे।
अल्लू अर्जुन के पिता और ससुर पहुंचे जेल
अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद भी हैदराबाद के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल पहुंचे। अल्लू अर्जुन को रात भर जेल में बितानी पड़ी। हालांकि, सुबह उनके पिता और ससुर उन्हें जेल रिहा करवा घर लाने के लिए मौजूद रहे।