फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो में नजर आए पुष्पा भाऊ, फैमिली संग गुजारा क्वालिटी टाइम; देखें अनदेखी तस्वीरें

Sat, 17 Jan 2026 10:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun In Tokyo: पुष्पा भाऊ यानी अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ टोक्यो में घूम रहे हैं। एक्टर ने परिवार के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया है। वैसे अल्लू अर्जुन क्यों जापान गए हैं, इसकी भी एक खास वजह है? 

विज्ञापन
फैमिली के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन जापान ट्रिप पर हैं। एक्टर ने शनिवार को जापान के टोक्यो शहर से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं। वैसे अल्लू अर्जुन एक खास वजह से जापान गए थे। जानिए, वो कारण और उनकी टोक्यो ट्रिप की अनदेखी तस्वीरें। 

फैमिली के साथ सेंसो जी टेंपल देखा

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने टोक्यो शहर में स्थिति सेंसो जी टेंपल अपने परिवार के साथ देखा। इस जगह से एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की। इस तस्वीर में वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। टोक्यो शहर घूमकर वह काफी खुश नजर आए रहे हैं। बताते चलें कि साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ हाल ही में जापानी भाषा में ‘पुष्पा कुनरिन’ नाम से रिलीज हुई। इस फिल्म को प्रमोट करने, इसके जापानी प्रीमियर पर वह टोक्यो गए थे। जापानी फैंस के बीच उन्हें लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिली। 
 


ये खबर भी पढ़ें: सामंथा के बाद अब अल्लू अर्जुन भी हुए भीड़ का शिकार, पत्नी स्नेहा को बचाने के लिए की मशक्कत; देखें वायरल वीडियो 

 

विज्ञापन



जापानी में बोला था अपनी फिल्म का डायलॉग 
अल्लू अर्जुन जब फिल्म ‘पुष्पा कुनरिन’ के प्रीमियर पर फैंस से मिले तो उन्होंने जापानी भाषा में ‘पुष्पा 2’ का डायलाॅग बोला। यह डायलॉग सुनकर फैंस बहुत खुश हुए। जापानी फैंस ने अल्लू अर्जुन के नाम एक बोर्ड पर खूब सारे प्यारे भरे मैसेज भी लिखे थे। शुक्रवार को यह वीडियो अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जापानी फैंस से मिले प्यार से वह गदगद हुए। साथ ही अपने जापानी फैंस का शुक्रिया भी सोशल मीडिया के जरिए अदा किया। 

 

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म कौन सी है? 
हाल ही में अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की घोषणा की गई। अपनी 23वीं फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आ रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। अभी फिल्म को 'एए 23' के नाम से पहचाना जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें