फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: त्रिविक्रम की पौराणिक फिल्म से बाहर हुए अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर की हुई एंट्री

Wed, 11 Jun 2025 10:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trivikram Srinivas Mythological Film: "गुंटूर करम" जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके साउथ निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास अपनी अगली फिल्म में किसे लीड एक्टर के तौर पर लेंगे। क्या वह अल्लू अर्जुन होंगे या फिर जूनियर एनटीआर।
 
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन-जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

''अला वैकुंठपुरमुलु'' और "गुंटूर करम" जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके त्रिविक्रम श्रीनिवास की अगली फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। उनकी अगली फिल्म में का हीरो कौन होगा। यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

 

कौन होगा त्रिविक्रम की अगली फिल्म का हीरो
त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म "गुंटूर करम" को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है और इस फिल्म के बाद उनकी कोई नई फिल्म की घोषणा नहीं हुई है। उनके पास वेंकटेश और अल्लू अर्जुन जैसे सितारों के साथ फिल्में हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक नई खबर ने हलचल मचा दी है। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, त्रिविक्रम एक महत्वाकांक्षी पौराणिक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। वैसे पहले यह किरदार अल्लू अर्जुन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। इस खबर ने प्रशंसकों को चौंका दिया है। हालांकि, इस बदलाव का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह खबर दोनों सितारों के प्रशंसकों में उत्साह और बहस का विषय बन चुका है। 
 

जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट
जूनियर एनटीआर पहले से ही "वॉर 2", "ड्रैगन" और "देवरा: भाग 2" जैसी बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं। अगर त्रिविक्रम के साथ जूनियर एनटीआर का यह प्रोजेक्ट पक्का होता है, तो यह उनकी फिल्मों की सूची में एक और बड़ा नाम जुड़ जाएगा। बहरहाल, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे है।
 
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन का वर्कफ्रंट
अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली की फिल्म 'AA22 A6' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई है। मेकर्स ने एटली और अल्लू अर्जुन फिल्म 'AA22xA6' का पोस्टर और टीजर जारी किया था। फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। टीजर के साथ कैप्शन लिखा, 'विजय पथ पर अग्रसर रानी। स्वागत है दीपिका पादुकोण'।

यह भी पढ़ें: Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने पति एंटनी संग शेयर की वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें, लिखा- 'मन यहां लेकिन...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें