परिवार के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
आगे बढ़ने की बढ़ी भूख
उन्होंने यह भी कहा, 'जब मैं अकेला था, तो इस बात का कोई दबाव नहीं था कि मैं कितना कमाता हूं या क्या करता हूं, लेकिन अब जब मैंने किसी दूसरे इंसान की जिम्मेदारी ले ली है, तो मुझे सच में अब और ज्यादा मेहनत करनी होगी। मेरे अंदर आगे बढ़ने की चाहत और भूख अंदर से और बढ़ गई है।'
अल्लू अर्जुन ने दी सलाह
उनसे पूछा गया कि अभिनेता अल्लू अर्जुन ने उन्हें शादी को लेकर कौन सी सलाह दी? इस पर सिरीश ने जवाब दिया 'उन्होंने मुझसे कहा कि यह सुनिश्चित करो कि तुम इन पलों का आनंद लोगे।'
खास थी शादी की तारीख
अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी ने 6 मार्च, 2026 को हैदराबाद में शादी की। यह तारीख परिवार के लिए खास थी, क्योंकि यह अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा की शादी की सालगिरह के दिन ही पड़ी थी।
इस जोड़े ने 2 मार्च को अल्लू स्टूडियोज में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, चिरंजीवी, राम चरण और कई दूसरी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।