महेश बाबू के बाद अब अल्लू अर्जुन भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस एक्शन थ्रिलर की तारीफ की है। फिल्म देखने के बाद ‘पुष्पा’ स्टार ने सोशल मीडिया पर इसे ‘तमिल क्लासिक’ बताया और हर फिल्म प्रेमी से इसे देखने की अपील की।
पोस्ट शेयर कर की तारीफ
अल्लू अर्जुन ने एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘डीसी देखी। यह एक तमिल क्लासिक है। हर फिल्म लवर को इसे जरूर देखना चाहिए। जो लोग इसे समझते हैं, उनके लिए यह कविता है।’
एक्टर ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर डायरेक्टर अरुण माथेश्वरन के काम की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए।