फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर

Tue, 03 Mar 2026 08:54 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Brother Allu Sirish Pre Wedding Celebration: ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष की शादी 6 मार्च को है लेकिन साउथ इंडस्ट्री के लिए पहले ही प्री-वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। इस प्री-वेडिंग फंक्शन में कई साउथ सेलेब्स नजर आए।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे रामचरण - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू शिरीष ने कुछ दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की तारीख साझा की थी। साथ ही बताया था कि वह 2 मार्च को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को प्री-वेडिंग रिसेप्शन देंगे। कल देर रात इस प्री-वेडिंग रिसेप्शन में रामचरण, डायरेक्टर एटली के अलावा कई नामी साउथ सेलेब्स पहुंचे। जानिए, इनके अलावा कौन से सेलिब्रिटी ने इस फंक्शन की रौनक बढ़ाई।

विज्ञापन



(अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में जगपति बाबू और राणा दग्गुबाती)

अल्लू अर्जुन ने भाई के साथ खिंचवाए फोटो
अल्लू अर्जुन अपने भाई के प्री वेडिंग फंक्शन में काफी खुश दिखे। उन्होंने भाई शिरीष और उनकी होने वाली पत्नी नयनिका के साथ फोटो क्लिक करवाए। तस्वीर में पूरा परिवार नजर आ रहा है। नागार्जुन अक्किनेनी अपनी पत्नी अमाला अक्किनेनी के साथ अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। इनके अलावा नागा चैतन्य, गोपीचंद, नवीन पोलिशेट्टी, लक्ष्मी मांचू, वैष्णव तेज भी इस फंक्शन में मौजूद दिखे।
विज्ञापन


(परिवार के साथ अल्लू अर्जुन)

अल्लू अर्जुन ने किया मेहमानों का स्वागत 

सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में कई साउथ सेलेब्स आए। अल्लू अर्जुन को मेहमानों का स्वागत करते हुए देखा गया। वह डायरेक्टर एटली, जगपति बाबू, राणा दग्गुबाती, कॉमेडियन ब्रह्मानंदम के अलावा कई साउथ एक्टर्स के साथ बातचीत करते दिखे। अल्लू अर्जुन पैपराजी के सामने ‘पुष्पा’ फिल्म का सिग्नेचर स्टाइल भी करते नजर आए। इस फंक्शन में साउथ के पॉपुलर एक्टर रवि तेजा और नानी को भी देखा गया। 



 
रामचरण से लेकर बालकृष्ण नंदमूरी ने की शिरकत 
अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में रामचरण भी स्टाइल अंदाज में नजर आए। वहीं बालकृष्ण नंदमूरी, कई चर्चित साउथ एक्ट्रेस भी पहुंची थीं। इस फंक्शन में अल्लू अर्जुन की पत्नी के लुक की भी काफी चर्चा रही। साथ ही उनके बेटे का स्वैग भी फैंस को पसंद आया। 
 
 
 
 

 


अल्लू शिरीष और नयनिका को मिलीं शुभकामनाएं 
अल्लू शिरीष और होने वाली पत्नी नयनिका दोनों स्टेज पर मौजूद थे। इस कपल को साउथ के एक्टर्स ने आकर शुभकामनाएं दीं, उपहार और फूल तोहफे में दिए। अल्लू शिरीष और नयनिका बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आए।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें