फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका और विजय ने नए घर में की सत्यनारायण पूजा, दिखी वायरल वीडियो में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री

Mon, 02 Mar 2026 06:10 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलंगाना के थुम्मनपेट में अपने नए घर में सत्यनारायण पूजा की। दोनों का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
रश्मिका और विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। शादी के बाद विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट (तेलंगाना) का दौरा किया। वहां उन्होंने अपने नए घर में सत्यनारायण पूजा की। इस पूजा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में फैंस को दोनों की साथ में केमिस्ट्री बहुत प्यारी लग रही है।

विज्ञापन

गांव में हुआ रश्मिका और विजय का स्वागत
गांव वालों ने जोड़े का बहुत धूमधाम से स्वागत किया। पारंपरिक रस्में पूरी कीं और उन्हें नए घर में प्रवेश कराया। विजय ने पहले ही थुम्मनपेट में एक नया घर बनवाया था। शादी के बाद यह रश्मिका और परिवार के साथ उनकी पहली मुलाकात थी। इस दौरान विजय बेज रंग के कुर्ते में दिखे, जबकि रश्मिका ऑफ-व्हाइट और ऑरेंज वाली साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मंदिर के गहने पहने और चमेली के फूलों से लुक पूरा किया। पूजा के बाद दंपति ने परिवार, दोस्तों और गांव वालों को खाना खिलाया।

रश्मिका और विजय का वीडियो
रश्मिका और विजय के इस पूजा वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस वीडियो में दोनों पूजा के वक्त बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को रश्मिका और विजय के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'विजय ने जीवन में जीत हासिल कर ली', दूसरे फैन ने लिखा, 'दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत है', एक और फैन ने लिखा, 'खूबसूरत जोड़ी।'

रश्मिका और विजय की शादी
रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस में हुई थी। यह एक छोटी-सी भव्य शादी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद वे 27 फरवरी को हैदराबाद लौट आए। अब 4 मार्च को हैदराबाद में एक बड़ा रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन में मेहमानों की भीड़ को देखते हुए अतिथि सूची को सीमित रखा गया है। इस रिसेप्शन में तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे, साथ ही शहर के नेता और मशहूर लोग शामिल होंगे। 

रश्मिका और विजय का वर्कफ्रंट
फिल्मों की बात करें तो दोनों जल्द ही राहुल सांकृत्यान की फिल्म 'रणबाली' में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा विजय ‘राउडी जनार्धना’ में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका फिल्म 'एनिमल पार्क', 'पुष्पा 3' और 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: सोनू सूद और बेटे अयान ने चेन्नई के मंदिर को भेंट किया मैकेनिकल हाथी, इंद्र देव के ऐरावत जैसा है दिखता
विज्ञापन

रश्मिका और विजय ने किया फैंस का शुक्रिया
रश्मिका और विजय ने अपने फैंस के प्यार और आशीर्वाद के लिए शु्क्रिया अदा किया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर के साथ प्यार भरा नोट भी लिखा। रश्मिका ने लिखा, 'आज हम दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत साथ कर रहे हैं, तो हमारा दिल भावुक हो गया है। हम जो भी आज हैं, उसमें बहुत बड़ा हिस्सा हमारे प्यारे देश के अच्छे लोगों के प्यार की वजह से है। इस खास दिन को और इस खुशी को आपके साथ सादा-सा खाना शेयर करके मनाना हमारे लिए बहुत मायने रखता है। पूरे दिल से शुक्रिया और ढेर सारा प्यार। कृपया हमें अपना आशीर्वाद दें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें