Allu Arjun On Relationship: अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने रिश्तों को लेकर बात की है, जिसमें उन्होंने अपने पिता और अपनी पत्नी के साथ आपसी रिश्ते के ऊपर प्रकाश डाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के साथ उनका एक निजी व्हाट्सएप्प ग्रुप भी है।
साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की है। हाल में ही वह नंदमुरी बालाकृष्णा के शो पर पहुंचे थे, जहां वो अपनी आगामी फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और फिल्म के निर्देशक सुकुमार के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने रिश्तों को लेकर बात की और इसमें सभी के राय को सम्मान देने की अहमियत को लेकर भी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अपनी पत्नी से झगड़े को सुलझाने के लिए उनका एक व्हाट्सएप्प ग्रुप भी है। इस दौरान वह निजी जीवन और परिवार सहित अन्य विषयों पर खुल कर बातें करते नजर आए।
विज्ञापन
पत्नी के साथ मतभेद सुलझाने के लिए है निजी व्हाट्सएप्प ग्रुप
रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर, पुष्पा 2 अभिनेता ने कहा, “रिश्तों में, एक चीज जिस पर मैं दृढ़ता से विश्वास करता हूं, वह है सभी की राय का सम्मान करना। आखिरकार, हम एक छत के नीचे एक परिवार के रूप में रहते हैं और सभी की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं। कुछ लोगों को कुछ चीजें पसंद होती हैं, जबकि अन्य को नहीं। अलग-अलग राय होना बहुत स्वाभाविक है।" अभिनेता ने इस बातचीत के दौरान कहा कि उनका एक निजी व्हाट्सएप्प ग्रुप है, जिसमें वो और उनकी पत्नी आपसी मतभेदों को सुलझाने के लिए उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि वो आपस में कभी सहमत होते हैं और कभी असहमत, लेकिन ये ग्रुप उनके बीच के विवाद को सुलझाने में काफी मदद करता है।
Kartik Aryan: जब कार्तिक आर्यन की मां ने कर दी लव राजन से ऐसी मांग, बोलीं- उसे 'प्यार का पंचनामा' से निकाल दो
विज्ञापन
पिता के साथ बेहतरीन बॉन्ड साझा करते हैं
इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वो अपने पिता से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जबकि वह अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं, ऐसे कुछ विषय हैं जिन पर वे सहमत नहीं होते हैं, जो दो इंसानों के बीच होना बहुत स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, "हमारी असहमति उन खास मुद्दों तक ही सीमित है। इसके अलावा, हम एक बेहतरीन बॉन्ड साझा करते हैं और अन्य सभी मामलों पर अच्छी तरह से बातें करते हैं।" उन्होंने कहा कि यह उनके अनुसार परिवार के बीच चीजों को सुलझाने का एक तरीका है।