फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Reloaded: 'पुष्पा 2 रीलोडेड' के लिए करना होगा और इंतजार, इन दिन रिलीज होगा 20 मिनट का बोनस सीन

Wed, 08 Jan 2025 07:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 द रूल रीलोडेड तकनीकी कारणों से देरी हो गई है। 

विज्ञापन
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पुष्पा 2 द रूल' ने हाल ही में यह घोषणा करके प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया था कि 11 जनवरी से अल्लू अर्जुन की फिल्म में 20 मिनट का और फुटेज जोड़ा जाएगा। हालांकि, निर्माताओं ने अब सिनेमाघरों में 'पुष्पा 2 द रूल रीलोडेड' की फिर से रिलीज के लिए एक नई तारीख साझा की है। फैंस इस खबर को सुनकर निराश हो गए हैं। हालांकि, 'पुष्पा 2' के 20 मिनट के और फुटेज को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


मेकर्स ने की 'पुष्पा 2 द रूल' रीलोडेड की रिलीज में की देरी
हाल ही में, 'पुष्पा 2 द रूल' के निर्माताओं ने एक्स पर 'पुष्पा 2 द रूल' रीलोडेड की रिलीज में देरी की घोषणा की। पोस्ट में लिखा था, "कंटेंट को प्रोसेस करने में तकनीकी देरी के कारण, 'पुष्पा 2 द रूल' का रीलोडेड वर्जन देरी से रिलीज हो रहा है। यह अब 11 जनवरी की बजाय 17 जनवरी से सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जैसा कि पहले तय किया गया था। सभी को संक्रांति की शुभकामनाएं!  सीटी बजाने के लिए फिर से तैयार हो जाएं। जंगल की आग और भी भड़केगी।"



यूजर्स ने जाहिर की निराशा
इस घोषणा के बाद फैंस ने निराशा जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम इंतजार कर रहे थे।' दूसरे यूजर ने लिखा, '20 मिनट में क्या होने वाला है। देखने के लिए उत्साहित हूं।' एक और यूजर ने लिखा,' यह सही नहीं हुआ। हमारा इंतजार और लंबा हो गया है। लगता है कि फिल्म और लंबी थी, जिसके 20 मिनट अलग से रिलीज किया जा रहा है।'

Ananya Panday: इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' में काम करना चाहती थीं अनन्या, फिर क्यों हाथ से छूटी फिल्म?

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई 'पुष्पा 2'

विज्ञापन

'पुष्पा 2 द रूल' अपनी रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर रिस्पॉन्स मिला और यह 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। यह फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को पीछे छोड़कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें