फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महाकाली' से तेलुगु डेब्यू करेंगे अक्षय खन्ना, निभाएंगे शुक्राचार्य का रोल; प्रशांत वर्मा ने शेयर की तस्वीर

Sun, 29 Mar 2026 02:33 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahakali Akshaye Khanna: पूजा अपर्णा कोल्लुरु द्वारा निर्देशित फिल्म 'महाकाली' में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे। जिसकी एक खास बीटीएस तस्वीर इस फिल्म के लेखक प्रशांत वर्मा ने शेयर की है।
 
विज्ञापन
अक्षय खन्ना फिल्म 'महाकाली' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय खन्ना इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'धुरंधर' में रहमान दकैत का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया है। अब उनकी अगली फिल्म 'महाकाली' को लेकर भी फैंस में काफी उत्साह है।

विज्ञापन

शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार से अक्षय खन्ना ने सभी का दिल जीत लिया। 'धुरंधर' के बाद अब वह साउथ फिल्म 'महाकाली' में नजर आएंग। 28 मार्च को अक्षय खन्ना के जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा ने 'महाकाली' फिल्म के सेट से एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के रूप में नजर आ रहे हैं। 

प्रशांत ने लिखा खास नोट
प्रशांत वर्मा ने अक्षय को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अक्षय खन्ना सर। आप एक सच्चे अभिनेता हैं। आपने साबित कर दिया कि असली प्रतिभा को शोर-शराबे की जरूरत नहीं होती। आपकी सहज उपस्थिति और दमदार अभिनय हमेशा अलग दिखता है। आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। जल्द ही हम दर्शकों को बताएंगे कि हमने साथ मिलकर क्या बनाया है।'

कब रिलीज होगी 'महाकाली' 
अक्षय खन्ना फिल्म 'महाकाली' में हिंदू पौराणिक कथा के प्रसिद्ध असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरु कर रही हैं। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 2024 में 'हनुमान' फिल्म आई थी। आगे 'जय हनुमान' और 'अधिरा' जैसी फिल्में भी आने वाली हैं। यह अक्षय खन्ना की तेलुगु सिनेमा में पहली फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका (महिला सुपरहीरो) भूमि शेट्टी निभा रही हैं। 'महाकाली' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

'इक्का' में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की फिल्म 'इक्का' में भी नजर आने वाले हैं। इसमें अक्षय मुख्य खलनायक की भूमिका करेंगे। फिल्म में सनी देओल, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा सोम और संजीदा शेख भी हैं। यह फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने सैफ और बच्चों के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा- 'शुरुआत बर्फ से हुई और स्नैक्स के साथ...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें