फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Collection: धुरंधर के सामने ठप हुई 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई, 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

Sat, 28 Mar 2026 10:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ustaad Bhagat Singh Collection: फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। जानिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन कल्याण स्टारर फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और रिलीज के बाद से अबतक वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। आइए जानते हैं 'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो चुका है? 

फिल्म की कमाई में दिन-ब-दिन आई गिरावट

विज्ञापन

फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन कमाई 9.10 करोड़ और चौथे दिन 7.50 करोड़ की कमाई की। लेकिन इसके बाद से ही इसकी कमाई में जमकर गिरावट हुई, जो अब तक उछाल नहीं ले पाई है।

इसके बाद से ही फिल्म 1-2 करोड़ के बीच में कमाई कर रही है। वहीं फिल्म ने कल यानी शुक्रवार को 1.02 करोड़ की कमाई की थी।

'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

शनिवार 28 मार्च का कलेक्शन 
आज शनिवार को 10वें दिन फिल्म की कमाई में और गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने केवल 67 लाख की कमाई की है। ये अबतक की फिल्म की सबसे कम कमाई है। अब देखना होगा कि फिल्म रविवार के दिन कितनी कमाई करती है। 

फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। फिल्म ने देशभर में 68.05 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 91.62 करोड़ का है। फिल्म को धुरंधर 2 की वजह से कमाई में कड़ी टक्कर मिली है। 
विज्ञापन

'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

'धुरंधर 2' के बज के सामने फैल हुई फिल्म 
बता दें कि 'धुरंधर 2' जहां पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है, वहीं 'उस्ताद भगत सिंह' सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। धुरंधर 2 जहां एकतरफ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। फिल्म की दिन-ब-दिन कमाई देखकर लगता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें