फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एक्सीडेंट ने बदल दी अखिल की जिंदगी, दो बार हुई सर्जरी; ‘लेनिन’ की रिलीज से पहले एक्टर ने साझा किया दर्द

Fri, 03 Jul 2026 05:38 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akhil Akkineni: अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने अपने साथ हुए एक भयावह एक्सीडेंट के बारे में खुलासा किया। जानिए कैसे हुआ था ये एक्सीडेंट और इसके बाद कैसे उबरे अखिल…
विज्ञापन
अखिल अक्किनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@akkineniakhil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर अखिल अक्किनेनी 2015 में अपने डेब्यू के बाद से ही एक हिट फिल्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सुरेंद्र रेड्डी की फिल्म 'एजेंट' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद उन्होंने 3 साल का ब्रेक लिया था। एक्टर ने बताया कि यह ब्रेक न सिर्फ फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से था, बल्कि एक अजीब हादसे की वजह से भी था। फिलहाल वह अपनी कमबैक फिल्म 'लेनिन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

दो बार करवानी पड़ी सर्जरी

विज्ञापन

Idlebrain यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में अखिल ने बताया कि 'एजेंट' फिल्म के रिलीज होने के बाद उनका एक अजीब सा एक्सीडेंट हो गया था, जिसके लिए उन्हें दो बार सर्जरी करवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि मैं समझ सकता हूं कि यह एक लंबा ब्रेक था। आधी गलती मेरी थी और आधी चीजें मेरे हाथ में नहीं थीं। मुझे ऐसी चोट लगी थी जिसे ठीक होने में 16 महीने लग गए।

इसमें कुछ समय लगा। मेरे बाएँ हाथ की दो सर्जरी हुईं। 'एजेंट' के रिलीज होने के 3-4 महीने बाद मुझे चोट लगी थी। यह एक अजीब एक्सीडेंट था। मैं बाथरूम के गीले फर्श पर फिसल गया और कांच के एक टुकड़े पर जा गिरा। इससे मेरे बाएं हाथ की रिंग फिंगर और बीच वाली उंगली की नस, नर्व और टेंडन कट गए। यहां 48 टांके आए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अखिल अक्किनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्सीडेंट ने बुरी तरह झकझोक दिया
एक्टर ने यह भी कहा कि एक्सीडेंट के बाद वे मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह हिल गए थे। उन्होंने बताया कि यह एक बहुत बुरी चोट थी जिसने मुझे पूरी तरह झकझोर कर रख दिया था। लगभग 7-8 महीनों तक मैं कोई वजन नहीं उठा सका। पूरी तरह ठीक होने में कुल 16 महीने लग गए।

मानसिक रूप से उबरने और दोबारा जिम जाने या एक्शन करने की हिम्मत जुटाने में मुझे बहुत मुश्किल हुई। उस अनुभव और मेरी पिछली फिल्म के नतीजों को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह एक ऐसा सफर था जिससे मुझे गुजरना ही था। मैं बस इतना भरोसा दिला सकता हूं कि मैं ऐसा दोबारा नहीं होने दूंगा।

अखिल ने खुलकर यह भी माना कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्हें दर्द और निराशाजनक ख्याल महसूस हुए। हालांकि, उनका कहना है कि उन्होंने उस निराशा और दर्द को 'लेनिन' के साथ अपनी वापसी के लिए ऊर्जा में बदल दिया।

विज्ञापन

लेनिन फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
10 जुलाई को रिलीज होगी ‘लेनिन’
मुरली किशोर अब्बुरू द्वारा निर्देशित ‘लेनिन’ में अखिल के साथ भाग्यश्री बोर्से प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें