फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jailer 2 Release Date: ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में धमाका करेगी रजनीकांत की फिल्म

Thu, 02 Jul 2026 10:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jailer 2 Release Date Announced: सुपरस्टार रजनीकांत की मच-अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन
जेलर 2 - फोटो : एक्स@sunpictures
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘जेलर 2’ को बनाने वाली कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है। रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी, जो फेस्टिव सीजन के दौरान है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि लंबा वीकेंड मिलने की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा मिलेगा। भारत के साथ-साथ फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर भी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा, जहां रजनीकांत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
 

 

 

विज्ञापन

फिर साथ आए हिट टीम के लोग
इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहली ‘जेलर’ भी बनाई थी। वहीं, म्यूजिक एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में ही पूरी हो चुकी है।

पहली ‘जेलर’ की कहानी एक रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन की थी, जो अपने बेटे पर खतरा आने के बाद पुराने अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का सहारा लेता है। एक्शन, डार्क कॉमेडी और स्टाइलिश कहानी के साथ यह फिल्म 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही थी।

विज्ञापन

जेलर 2 को लेकर आई रोचक जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बार और बड़ी होगी स्टारकास्ट
‘जेलर 2’ में इस बार स्टारकास्ट और भी बड़ी होने वाली है। खबर है कि मोहनलाल और शिवा राजकुमार फिर से अपने कैमियो रोल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office: 100 करोड़ पर ‘कॉकटेल 2’ की नजरें, कमाई में लगातार गिरावट! जानें गुरुवार का कलेक्शन

इसके अलावा हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों को भी फिल्म में शामिल किया गया है, ताकि इसे पूरे भारत में और ज्यादा पसंद किया जा सके। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और ऋतिक रोशन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, हालांकि उनके किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें