फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dacoit: फिल्ममेकर्स ने की 'डकैत' के ट्रेलर रिलीज की घोषणा, जानें कब दिखेगी अदिवि शेष-मृणाल की फिल्म की झलक

Thu, 02 Apr 2026 10:05 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dacoit Trailer Release Date: आज फिल्ममेकर्स ने 'डकैत' फिल्म के ट्रेलर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जानिए कब दिखेगी अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म की झलक।
विज्ञापन
'डकैत' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म का नाम 'डकैत' है। आज फिल्म निर्माताओं ने इसके ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी है। जानिए कब 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज होगा?

विज्ञापन

कब रिलीज होगा 'डकैत' का ट्रेलर
फिल्म 'डकैत' में पहली बार अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर साथ नजर आएंगे। अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर 4 अप्रैल को रिलीज होगा। इसकी जानकारी फिल्म के अभिनेता अदिवि शेष ने भी एक्स हैंडल पर शेयर की है।   

कब रिलीज होगी फिल्म 'डकैत'
अभिनेता आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' , जो पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, हाल ही में उसकी नई रिलीज की तारीख तय की गई है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

'डकैत' की स्टार कास्ट
हिंदी और तेलुगु में एक साथ फिल्माई गई 'डकैत' फिल्म की कहानी और पटकथा आदिवी शेष और शेनिल देव ने संयुक्त रूप से तैयार की है, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा इस फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Valmiki Ramayana: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ 'वाल्मीकि रामायण' का पोस्टर, राम के साथ नजर आए हनुमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें