जानें फिल्म 'पैट्रियट' की नई रिलीज डेट
ममूटी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह खबर शेयर की है। उन्होंने लिखा फिल्म 'पैट्रियट' 1 मई 2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस ममूटी और मोहनलाल की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्यों बदली गई रिलीज डेट
पहले जब 'पैट्रियट' की रिलीज डेट टाली गई थी, तब फिल्म टीम ने बयान जारी करके बताया था कि वह फिल्म को बेहतरीन क्वालिटी के साथ दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। कुछ अनियोजित परिस्थितियों के कारण रिलीज को कुछ दिनों के लिए टालना पड़ा था।
फिल्म का टीजर
पिछले साल 2 अक्तूबर को रिलीज हो चुका है। टीजर में एक रहस्यमयी आवाज में बात की गई है कि कुछ नेता आस्था के नाम पर लोगों को नियंत्रित करते हैं। टीजर में ममूटी गुप्त मिशन पर दिखते हैं, मोहनलाल सैनिक की भूमिका में हैं और फहद फासिल की एंट्री कहानी में और तनाव बढ़ा देती है। फिल्म सत्ता के संघर्ष और गहरे टकरावों पर आधारित लगती है।
'पैट्रियट' की स्टार कास्ट
'पैट्रियट' को माहेश नारायणन ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहद फासिल, नयनतारा, रजनीव मेनन, रेवती और कई बाकी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की रिलीज का इंतजार अब फैंस को 1 मई 2026 तक करना पड़ेगा।