कब रिलीज होगा 'डकैत' का ट्रेलर
फिल्म 'डकैत' में पहली बार अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर साथ नजर आएंगे। अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर 4 अप्रैल को रिलीज होगा। इसकी जानकारी फिल्म के अभिनेता अदिवि शेष ने भी एक्स हैंडल पर शेयर की है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'डकैत'
अभिनेता आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' , जो पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, हाल ही में उसकी नई रिलीज की तारीख तय की गई है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'डकैत' की स्टार कास्ट
हिंदी और तेलुगु में एक साथ फिल्माई गई 'डकैत' फिल्म की कहानी और पटकथा आदिवी शेष और शेनिल देव ने संयुक्त रूप से तैयार की है, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा इस फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: Valmiki Ramayana: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ 'वाल्मीकि रामायण' का पोस्टर, राम के साथ नजर आए हनुमान