फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने अजित कुमार के लिए लिखा खास नोट, एक्टर के जज्बे को बताया प्रेरणादायक

Wed, 18 Feb 2026 01:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priya Prakash Varrier: तमिल सुपरस्टार अजित कुमार फिलहाल अपनी रेसिंग टीम के साथ इंटरनेशनल कार रेसिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने उनके लिए एक खास नोट शेयर किया है।  

विज्ञापन
प्रिया प्रकाश वारियर और अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने हाल ही में तमिल सुपरस्टार अजित कुमार के लिए एक खास नोट शेयर किया है। फिल्म ‘गुड बैड अगली’ में उनके साथ काम कर चुकीं प्रिया उन्हें चीयर करने पहुंची थी। इसी की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्होंने अजित के लिए कुछ खास लिखा। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर लिखा नोट
प्रिया ने अबू धाबी के यास मरीना सर्किट से कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘प्योर पैशन, डिसिप्लिन और निडर समर्पण… जिस तरह वह जिंदगी और रेसिंग दोनों में बेहतरीन बनने की कोशिश करते हैं, वह बेहद प्रेरित करने वाला है। असली महानता अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने, विनम्र रहने और अपने जुनून को कभी न छोड़ने में है। अजित सर, मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद! आपके और आपकी शानदार टीम के साथ रहना बहुत खास लगा। हम आपके लिए चीयर कर रहे हैं।’
 


 

विज्ञापन

बता दें, अजित कुमार इन दिनों अपनी रेसिंग टीम के साथ इंटरनेशनल कार रेसिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रिया से पहले तमिल स्टार शिवकार्तिकेयन भी अबू धाबी पहुंचकर अजित और उनकी टीम से मुलाकात कर चुके हैं।
 


इस फिल्म में नजर आएंगी प्रिया 
एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हाल ही में निर्देशक अखिल सथ्यान की फिल्म ‘सर्वम माया’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ निविन पॉली और रिया शिबू भी अहम भूमिकाओं में थे।

अब खबर है कि प्रिया जल्द ही हीस्ट थ्रिलर फिल्म ‘3 मंकीज’ में दिखाई देंगी, जिसे डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मल्टी-स्टारर फिल्म में अर्जुन रामपाल और रानी मुखर्जी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें