फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash-Radhika Baby Girl: छह साल की हुईं यश की बिटिया आयरा, जन्मदिन पर राधिका पंडित ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें

Mon, 02 Dec 2024 01:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Yash and Radhika Pandit Baby Girl: अभिनेता यश और राधिका पंडित की बिटिया आयरा छह साल की हो गई हैं। बेटी के जन्मदिन पर राधिका ने एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
एक्टर यश, राधिका, आयरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ सुपरस्टार यश और राधिका पंडित की बेटी आयरा का आज सोमवार को जन्मदिन है। इस मौके पर राधिका पंडित ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में परिवार के खूबसूरत पल कैद हैं। आयरा के बचपन से लेकर अब तक की अनदेखी तस्वीरों को जोड़कर यह वीडियो बनाया गया है।

विज्ञापन

एक्टर यश, राधिका, आयरा - फोटो : इंस्टाग्राम
साझा किया खूबसूरत वीडियो
व्यस्तता के बीच यश और राधिका परिवार के साथ भरपूर समय बिताते हैं। कोई त्योहार हो या जन्मदिन का अवसर, वे सेलिब्रेशन का कोई अवसर नहीं छोड़ते। अक्तूबर में कपल ने बेटे अथर्व का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। अब बिटिया के जन्मदिन पर यह वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'ये छह साल बेहद खुशनुमा रहे। इनमें प्यार, खुशियां और शरारतें सबकुछ शामिल रहा। हमारी आयरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं'।
Apurva Agnihotri: अपूर्व अग्निहोत्री ने शाहरुख के साथ की फिल्मी करियर की शुरुआत, इन टीवी शो में आ चुके हैं नजर

एक्टर यश, राधिका, आयरा - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दीं आयरा को शुभकामनाएं
वीडियो में सुपरस्टार यश को बिटिया के साथ देखा जा सकता है। आयरा को पहली बार गोद में लेने से लेकर साथ में खेलने तक के कई खूबसूरत पल वीडियो में हैं। एक जगह आयरा कहती दिख रही हैं, 'ए फॉर अप्पा'। इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और आयरा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री राधिका पंडित और यश ने साल 2016 में शादी रचाई। कपल के दो बच्चे हैं- बेटा अथर्व और बेटी आयरा। 
 
विज्ञापन

एक्टर यश, राधिका, आयरा - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉक्सिक में नजर आएंगे यश
यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। फिल्म का नाम है 'टॉक्सिक'। इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। 'टॉक्सिक' अगले साल अप्रैल में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं।
Vijay Sethupathi: विजय की 'महाराजा' ने चीन में कमाए करोड़ों, पहले वीकेंड में दृश्यम-काबिल को दिया पछाड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें