फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy Vijay: रैली में भगदड़ के बाद अभिनेता विजय का पहला बयान, हादसे के बाद कमल हासन-रजनीकांत भी व्यथित

Sat, 27 Sep 2025 11:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Rally Stampede:: टीवीके पार्टी के प्रमुख और साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता विजय थलपति की करूर रैली में भगदड़ मच गई। 36 लोगों के मरने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। विजय ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही रजनीकांत और कमल हासन ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर संवदेनाएं जाहिर की हैं।

विज्ञापन
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को विजय थलपति की पॉलिटिकल रैली में भगदड़ मची और कई लोगों की जान चली गई। इस बात से विजय काफी दुखी हैं, उन्होंने घटना के बाद एक ट्वीट किया है। साथ ही रजनीकांत और कमल हासन ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है।  

ये खबर भी पढ़ें: Karur Stampede Reactions: करूर भगदड़ पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, घायलों के ठीक होने की कामना की

विजय ने घटना के बाद किया पहला ट्वीट 

विज्ञापन


रैली में हुई भगदड़ पर विजय ने भी ट्वीट किया है। वह एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखते हैं, ‘मेरा मन टूट गया है। मैं असहनीय, ना बताई जा सकने वाली पीड़ा और दुख से छटपटा रहा हूं। इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। करूर में अपनी जान गंवाने वाले अपने भाइयों और बहनों के परिवारों के लिए मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’  

 

ये खबर भी पढ़ें: Vijay Karur Rally: तमिलनाडु में TVK की रैली में भगदड़, 36 लोगों की मौत; सीएम एमके स्टालिन कल जाएंगे करूर

रजनीकांत और कमल हासन ने व्यक्त की गहरी संवेदना 
तमिलनाडु के करूर में विजय थलपति की पॉलिटिकल रैली में हुई भगदड़ की घटना और मौतों पर कई साउथ एक्टर ने भी रिएक्शन दिए हैं। रजनीकांत और कमल हासन काफी दुखी हैं। अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर वह इस दुख को व्यक्त करते हैं। वह ट्विटर में लिखते हैं, ‘करूर में हुई घटना और निर्दोष लोगों की मौत की खबर दिल को झकझोर देती है। यह बात बेहद दुख पहुंचाती है। मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदना है।’ 

 

 ये खबर भी पढ़ेंKarur Stampede: दिल्ली, बंगलूरू और अब करूर... तमिलनाडु में भगदड़ के बाद विचलित कर रहा मंजर, अस्पतालों में मातम 
विज्ञापन


कमल हासन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरा मन कांप रहा है। करूर से आ रही खबर सदमे और दुख का कारण बन रही है।  जिन्होंने अपनी जान गंवाई उन निर्दोष लोगों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं तमिलनाडु सरकार से आग्रह करता हूं कि भगदड़ से बचाए गए लोगों को उचित उपचार मिले।’

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें