फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बीच अब रवि मोहन ने उठाया बड़ा कदम, पहले कर चुके हैं एक्टिंग छोड़ने का एलान

Wed, 20 May 2026 10:32 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Mohan: एक्टर रवि मोहन को लेकर एक खबर सामने आ रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद उन्होंने एक और बड़ा कदम उठाया है। पहले उन्होंने तलाक तक एक्टिंग छोड़ने का एलान किया था।
विज्ञापन
रवि मोहन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर रवि मोहन अपनी पत्नी से विवाद के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने बताया था कि जब तक उनका तलाक पक्का नहीं हो जाता तब तक वह एक्टिंग से ब्रेक पर रहेंगे। इस बीच उन्होंने सबरीमाला व्रतम शुरू कर दिया है। अभी वह सबरीमाला की सालाना तीर्थयात्रा से जुड़ा पवित्र व्रत कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने माला पहनी है और वह उपवास के नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रवि मोहन, आरती - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले रवि?
हाल ही में रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने अपनी शादी और मुश्किल के बारे में बात की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा था। आरती से अलग होने के बाद उन्हें मानसिक तकलीफ का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शादी टूटने के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने साइबर बुलिंग का भी जिक्र किया।

पैसा बना झगड़े की जड़
रवि ने यह भी आरोप लगाया कि रिश्ते के दौरान पैसों से जुड़े मामले झगड़े की वजह बन गए थे। उनके मुताबिक, कपल का एक जॉइंट बैंक अकाउंट था और छोटी-मोटी रकम निकालने पर भी उनसे सवाल पूछे जाते थे। 



केनीशा के साथ रिश्ते पर पड़ा असर
अलग होने के बाद, रवि को अक्सर सिंगर केनीशा के साथ इवेंट्स में जाते और सबके सामने आते देखा गया। एक्टर ने अपनी कथित पार्टनर केनीशा के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी शादी से जुड़ी समस्याओं का असर उस रिश्ते पर भी पड़ा है। रवि ने दावा किया कि केनीशा ने आखिरकार उनका साथ छोड़ दिया। इस मामले की वजह से केनीशा को ऑनलाइन बुलिंग का सामना करना पड़ रहा था।

'घर नहीं है तो शादी ना करें', दिशा पाटनी की बहन ने दहेज पर रखी राय; नोएडा-भोपाल में हुई मौतों का किया जिक्र

विज्ञापन

रवि मोहन और केनिशा - फोटो : सोशल मीडिया
गुजारे भत्ते के लिए मांगी बड़ी रकम
आपको बता दें कि रवि की पत्नी आरती ने गुजारे भत्ते के तौर पर रवि से 40 लाख रुपये महीने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें