फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश राज: सीएम विजय की यूके ट्रिप पर एक्टर ने किया बचाव, बोले- दोस्त से मिलना गलत नहीं; तारीफ में कही ये बात

Mon, 21 Sep 2026 03:06 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Prakash Raj On Cm Vijay: बीते दिनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय यूके में हुए ले मैन्स कप में शामिल हुए थे। यहां वो अपने दोस्त और अभिनेता अजित कुमार को सपाेर्ट करने पहुंचे थे, जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब इस पर प्रकाश राज ने सीएम विजय का बचाव करते हुए काफी कुछ कहा है।
विज्ञापन
प्रकाश राज, सीएम विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में तमिलनाडु सीएम और सुपरस्टार विजय यूके में चल रही अभिनेता-रेसर अजित कुमार की रेस से पहले उनका समर्थन करने पहुंचे थे। इस मुलाकात को लेकर विजय को आलोचना का सामना करना पड़ा। अब अभिनेता प्रकाश राज ने  मुख्यमंत्री को ट्रोल करने वालों को विशेष संदेश दिया है। विजय और अजित की मुलाकात पर भी एक्टर ने अपनी राय दी। जानें क्या कहा प्रकाश ने….

विज्ञापन


सीएम विजय पर क्या बोले प्रकाश राज? 
अभिनेता प्रकाश राज ने त्रिचि में हुई बातचीत में मीडिया से कहा, ‘विजय न केवल उन लोगों के मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने उन्हें वोट दिया, बल्कि उन लोगों के भी हैं जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया। उन्हें और समय दिया जाना चाहिए। उनकी सरकार के प्रदर्शन पर टिप्पणी करने से पहले कम से कम एक वर्ष का समय दिया जाना चाहिए। मुझे विजय को लेकर कई शंकाएं हैं। मैंने चुनाव से पहले भी इनके बारे में बात की थी, लेकिन वह जीत गए और सरकार बना ली। अभी सिर्फ 120 दिन हुए हैं, इसलिए अभी किसी नतीजे पर पहुंचना संभव नहीं है। हमें उन्हें समय देना होगा। अगर एक साल बाद भी वे ठीक से काम नहीं करते हैं, तो मैं उनसे सवाल करूंगा।’

विजय थलापति और अजित कुमार - फोटो : एक्स

अजित कुमार से मिलने पर कही ये बात 
प्रकाश राज ने सीएम विजय के अजित कुमार से मुलाकात करने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘ उनका विदेश जाना और अपने दोस्त अजित से मिलना गलत नहीं है। असल में ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि क्या विजय अपनी यात्रा के उद्देश्य को पूरा कर पाए?’ उनका इशारा विजय के उस दावे की ओर था जिसमें इस यात्रा से उन्हें कई हजार करोड़ रुपये का निवेश लाने में मदद मिली।’

विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है विजय-अजित रेस विवाद? 

  • तमिलनाडु के सीएम विजय हाल ही में यूके में हुई ले मैन्स कप रेस में हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। 
  • इस रेस में अभिनेता, रेसर और विजय के दोस्त अजित कुमार ने हिस्सा लिया था।
  • इसी रेस इवेंट में विजय के साथ तृषा भी शामिल हुईं। सीएम के साथ तृषा के वहां जाने से विवाद शुरू हो गया। 
  • इसके बाद अजीत कुमार से मिलने पर भी सीएम विजय की आलोचना की गई। 
  • तृषा के रेस में पहुंचने पर फैंस के बीच एक बार फिर से विजय और तृषा के रिश्ते पर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें