स्कॉटलैंड बना प्रेम कहानी का हिस्सा
आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हमने स्कॉटलैंड को उसके धुंध भरे ऊंचे पहाड़ों और झीलों के लिए चुना, और उनकी प्रेम कहानी हमारी अपनी कहानी से मिलती-जुलती थी। लेकिन हम यादों से कहीं बढ़कर कुछ लेकर घर लौटे। ऐसे खुले दिल वाले, इतने सच्चे और स्नेही लोगों से मिलकर, हमारा दिल कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं होगा।’
बीते दिनों ज्योतिका ने लिखी भावुक पोस्ट
ज्योतिका ने शादी के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैं एक अच्छी मां बनने का वादा करती हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं खाना बनाती हूं, सफाई करती हूं या बच्चों की मदद करती हूं, बल्कि इसलिए कि मैं मुस्कुराती रहूं। मेरी वह मुस्कान मेरे बच्चों को उनके अप्पा-अम्मा की कहानी को फिर से जीने की इच्छा दे।'
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, 'मैं वादा करती हूं, मेरे सूर्या, कि मैं हमेशा वही अधूरी पत्नी बनी रहूंगी, जो लड़ती है और फिर सुलह कर लेती है, ताकि हर बार हम एक-दूसरे के और करीब आ सकें। मैं सबसे ज्यादा हमारी दोस्ती को संजोने का वादा करती हूं- क्योंकि एक ही इंसान में आपका बराबर का साथी, राजदार, गॉसिप पार्टनर और सबसे अच्छा दोस्त मिलना बहुत दुर्लभ है। और वह खास इंसान मेरा पति और मेरे बच्चों का पिता भी है। तो हमारे अगले 20 वर्षों के नाम- हमारे अधूरे लेकिन एक-दूसरे को पूरी तरह समझने वाले रिश्ते के नाम।'
1999 में हुई थी इश्क की शुरुआत
साल 1999 में सूर्या और ज्योतिका की पहली मुलाकात तमिल फिल्म 'पूवेल्लम केत्तुप्पर' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद ही दोनों का रिलेशनशिप शुरु हो गया। परिवार की मंजूरी और करियर में स्थिरता मिलने के बाद दोनों ने 11 सितंबर, 2006 को चेन्नई में शादी की। कपल बेटी दिया और बेटे देव के पैरेंट्स भी हैं।