सेंसर बोर्ड पर वर्कलोड की बात कही
रवि किशन ने आगे बताया कि फिल्म के सर्टिफिकेशन में देरी इतनी आम क्यों हो गई है? उन्होंने सेंसर बोर्ड पर बढ़ते वर्कलोड और जांच की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'देरी का कारण यह हो सकता है कि उन्हें एक फिल्म में कई चीजों को स्कैन करना पड़ता है। उन्हें यह पक्का करना होता है कि भाषा सही हो, किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और असल जिंदगी की घटनाओं को गलत तरीके से पेश न किया जाए। इस प्रक्रिया में बहुत कुछ होता है। असली सवाल यह है कि पैनल के सदस्य एक दिन में असल में कितनी स्क्रीनिंग कर सकते हैं'। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, 'आपके जरिए मैं यह बात अपने परिवार- फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचाना चाहता हूं। वे सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। यह सब हमारी सरकार के सत्ता में रहते हुए हो रहा है, इसलिए यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपनी इंडस्ट्री का ख्याल रखूं। उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है'।
बोले- 'संसद में उठाएंगे मुद्दा'
एक्टर ने आगे बताया कि वह इस मुद्दे को पार्लियामेंट लेवल पर उठाने का प्लान बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं खुद निजी रूप से सूचना मंत्रालय से बात करूंगा। संसद का सेशन जल्द ही शुरू होगा और मैं यह पक्का करूंगा कि हम सेंसर बोर्ड को बड़ा, बेहतर सुविधाओं वाला और सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को सहज बनाकर कैसे सुधार सकते हैं, ताकि प्रोड्यूसर समय पर फिल्में रिलीज कर सकें'।