फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक ह्यूमन सागर का अंतिम पोस्ट इंटरनेट पर वायरल, निधन के मात्र कुछ दिन पहले साझा किया था ये वीडियो; देखें

Tue, 18 Nov 2025 06:25 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Humane Sagar Last Post: हाल ही में ओडिया गायक ह्यूमन सागर का निधन हो गया। अब उनका आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
ह्यूमन सागर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन 17 नवंबर को ओडिया गायक ह्यूमन सागर का मात्र 34 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। अब गायक का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे उनके निधन से मात्र कुछ दिनों पहले ही साझा किया गया था। इसे देख नेटिजंस नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानिए आखिर क्या था उनका आखिरी पोस्ट। 

सात नवंबर को पोस्ट किया था आखिरी वीडियो 

विज्ञापन

दिवंगत गायक ह्यूमन सागर ने अपना आखिरी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर 07 नवंबर को पोस्ट किया था। वीडियो में गायक किसी गााने की रिकॉर्डिंग करते दिख रहे हैं, जिसमें उनका साथ दे रही हैं गायिका भाग्य रेखा। ये छोटा सा और सुदंर क्लिप अब उनके निधन के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। 
 


नेटिजंस हुए भावुक
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान ये क्या हो गया।’ दूसरे यूजर ने बोला- ‘इतने जल्दी चले जाएंगे, कभी सोचा नहीं था।’ वहीं अन्य लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar: दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग, पति रणवीर ने किया 18 घंटे काम; ‘धुरंधर’ के निर्देशक ने किया खुलासा

कैसे हुई मौत?
डॉक्टरों के अनुसार ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई। उनकी खराब तबीयत के चलते पिछले तीन दिनों से AIIMS भुवनेश्वर में उनका इलाज चल रहा था। 14 नवंबर को दोपहर करीब 1:10 बजे ह्यूमन सागर को गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर लाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें मेडिकल ICU में शिफ्ट कर कई जांचें कीं। रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनके शरीर के कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि वो एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया, और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे। इलाज चलने के दौरान 17 नवंबर को गायक ने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें