फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay 69: विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट का हो सकता है एलान! जानिए कब होगी महत्वपूर्ण घोषणा

Mon, 24 Mar 2025 09:54 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay: विजय की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर 24 मार्च को बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। अभिनेता के फैंस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दलपति विजय की 69वीं फिल्म का नाम 'जन नायकन' है - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार ‘विजय’ की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ उनकी राजनीति में आने से पहले की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और लंबे समय से इसका इंतजार भी कर रहे हैं। अभिनेता की इस फिल्म को लेकर यह अफवाह भी है कि यह बालकृष्ण की भगवंत केसरी की आधिकारिक रीमेक है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ सकती है।

विज्ञापन

आज आ सकता है बड़ा अपडेट
तेलुगु 123 के मुताबिक ‘जन नायकन’ के निर्माता 24 मार्च की शाम को फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, निर्माताओं द्वारा इस तरह की कोई  आधिकारिक पुष्टि या घोषणा के संकेत नहीं दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के रिलीज की तारीख एक स्पेशल पोस्टर के जरिए घोषित की जा सकती है। इससे पहले फिल्म के अक्तूबर 2025 तक आने की चर्चा थी। हालांकि, अब इसके जनवरी 2026 में रिलीज होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Emraan Hashmi B'Day: इन फिल्मों से इमरान हाशमी ने तोड़ी सीरियल किसर की छवि, इस कारण हाथ से निकली थी पहली फिल्म

विज्ञापन


पूजा हेगड़े के साथ विजय की दूसरी फिल्म
इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। विजय के साथ पूजा की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित 2022 की फिल्म बीस्ट में साथ काम किया था। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ‘जन नायकन’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हो सकती है। 


यह खबर भी पढ़ें: David Warner: डेविड वार्नर पर छाया 'पुष्पा' का खुमार, 'रॉबिनहुड' के इवेंट में श्रीवल्ली पर जमकर थिरके क्रिकेटर

फिल्म की स्टारकास्ट
विजय की इस फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनिरुद्ध रविचंदर इसका संगीत तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें