फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza: 'रिया चक्रवर्ती से लिखित मांफी मांगे', दीया मिर्जा ने सुशांत केस पर दिया रिएक्शन

Mon, 24 Mar 2025 08:59 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dia Mirza: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट के बाद अभिनेत्री दीया मिर्जा ने मीडिया से रिया चक्रवर्ती को परेशान करने के लिए माफी मांगने को कहा है?
विज्ञापन
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial a
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री ने सवाल पूछा कि क्या मीडिया रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से माफी मांग सकती है? अभिनेत्री से पहले सोशल मीडिया यूजर्स के एक ग्रुप ने भी रिया को ‘नेशनल विलेन’ बनाने के लिए माफी मांगने की बात कही है। 

विज्ञापन

रिया को परेशान करने के लिए उठाए सवाल
अभिनेत्री ने अपनी स्टोरी में कहा कि मीडिया द्वारा रिया चक्रवर्ती को गहरा दर्द पहुंचाया गया है। उन्होंने लिखा, "मीडिया में कौन इतनी कृपा करेगा कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से लिखित माफी मांगे? आप संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चले गए। आपने सिर्फ टीआरपी के लिए गहरी पीड़ा और उत्पीड़न पहुंचाया। माफी मांगिए। आप कम से कम इतना तो कर ही सकती हैं।” 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Nitesh Tiwari: 'अमर अकबर एंथनी' और 'दीवार' का रीमेक बनाना चाहते हैं नितेश तिवारी? लेकिन यहां फंस रहा मामला


क्या है पूरा मामला? 
14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट की छत से लटका हुआ पाया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता की मौत दम घुटने की वजह से हुई थी। इसके बाद अभिनेता के पिता ने पटना पुलिस में रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और अभिनेता के खातों से 15 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया था। दूसरा मामले सुशांत की बहनों द्वारा बांद्रा में दर्ज कराया गया था, जिसमें दिल्ली के एक डॉक्टर द्वारा जारी किए गए फर्जी पर्चे के आधार पर उन्हें दवाइयां देने का आरोप लगाया गया था। सीबीआई इसी मामले की जांच कर रही थी। हाल ही में सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट पेश की, जिसमें रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट दे दी गई है।


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: अपनी वायरल तस्वीर पर सलमान ने दिया रिएक्शन, फैंस ने बढ़ती उम्र को लेकर जताई थी चिंता


दीया मिर्जा का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने इब्राहिम अली खान की मां की भूमिका में नजर आईं। ‘नादानियां’ में उनके अभिनय को सराहा भी गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें