लगभग 750 फिल्मों में काम किया
कोटा श्रीनिवास राव तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने 1978 में फिल्म 'प्राणम खरीदु' से डेब्यू किया था। लगभग 40 साल से भी लंबे अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने 750 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।
इन फिल्मों में विलेन, सर्पोटिंग एक्टर और कॉमेडियन का किरदार निभाने के लिए उन्हें 9 बार नंदी अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 2015 में एक्टर को पद्म श्री से नवाजा गया। उनकी प्रमुख फिल्में 'दम्मू', 'सन ऑफ सत्यमूर्ती' और 'डेंजरस खिलाड़ी' थीं। तेलुगु के अलावा राव ने तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में कई फिल्में की थीं।
राव ने राजनीति में भी अपनी सेवाएं दी थीं। साल 1999 से लेकर 2004 तक वे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ईस्ट से विधायक रहे थे।