फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: शादी के बाद अमेरिका में इसकी मदद से खाना बनाती थीं माधुरी, सुनाया मजेदार किस्सा

Sat, 12 Jul 2025 11:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhuri Dixit Cooking Journey: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी रचाई। वे इसके बाद पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं। अभिनेत्री कुकिंग करने के लिए अपने साथ कुकबुक लेकर गई थीं।
विज्ञापन
श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने इंडस्ट्री में स्टारडम का स्वाद चखा है। वे आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। कई सफल फिल्मों में काम कर चुकीं माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के शीर्ष पर शादी कर ली और एक झटके में अभिनय से ब्रेक ले लिया। माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया कि शादी के बाद वे पति श्रीराम नेने के लिए खुद नाश्ता-खाना बनातीं। इसके लिए वे कुकबुक भी अमेरिका साथ लेकर गई थीं। 

विज्ञापन

सुबह साढ़े पांच बजे उठकर रेडी करती थीं नाश्ता
पति श्रीराम नेने से शादी के बाद माधुरी दीक्षित पूरी तरह घर-गृहस्थी में रम गईं और घरेलू जिंदगी जीने लगीं। वे सुबह साढ़े पांच बजे उठकर श्रीराम नेने के लिए ब्रेकफास्ट तैयार करती थीं। सिमी गरेवाल के साथ एक बार एक बातचीत में माधुरी दीक्षित ने खुद बताया था कि अमेरिका जाने के बाद उन्होंने एक नई दिनचर्या अपना ली थी। इसमें सुबह 5:30 बजे उठकर अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के लिए नाश्ता तैयार करना शामिल था। नेने उस समय कार्डियोथोरेसिक सर्जन के रूप में काम करते थे। उनके काम पर जाने के बाद अभिनेत्री अपना दिन शुरू करने से पहले थोड़ी और नींद लेती थीं।

अभिनेत्री ने सुनाया मजेदार किस्सा
माधुरी दीक्षित से जब उनकी कुकिंग जर्नी के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि रसोई में कुकिंग के दौरान कई नई कोशिशें करते हुए वे कई बार खुद भी हैरान रह जातीं और पति नेने को भी हैरान कर देतीं। हालांकि, इस दौरान कुछ गलतियां भी हुईं, लेकिन उनके पति हमेशा उनका साथ देते रहे। उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया। माधुरी दीक्षित ने बताया कि अमेरिका में बिकने वाले प्रॉन्स पहले से पके हुए होते हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने उन्हें करी में इतना ज्यादा पका दिया कि वे चबाने लायक नहीं रहे।

Tiger Shroff: ‘सुपरमैन’ के मुंह से अपनी फिल्म का नाम सुन टाइगर श्रॉफ गदगद, जानें सुपरहीरो से कैसे मिला अप्रूवल
विज्ञापन

ज्यादा पकने से रबड़ जैसा हो गया स्वाद
माधुरी दीक्षित ने यह भी याद किया कि अमेरिका जाने के बाद वह अपने साथ एक भारतीय कुकबुक ले गई थीं। उन्होंने डॉ. नेने के लिए मसाला प्रॉन्स बनाने की कोशिश की। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वहां बिकने वाले प्रॉन्स (झींगे) पहले से पके हुए होते हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें ज्यादा पका दिया। इसके बाद वे रबड़ जैसे हो गए। हालांकि, डॉ. नेने हमेशा सपोर्टिव रहे। उन्होंने ओवरकुक्ड प्रॉन्स को भी खाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें