फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly: जब गांगुली के खिलाफ लोगों ने शाहरुख को भड़काया, दादा ने दिया जवाब; KKR के इस फैसले से थे नाखुश

Thu, 08 May 2025 08:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट, अमर उजाला

सार

Sourav Ganguly-Shah Rukh Khan: सौरव गांगुली ने अपनी आत्मकथा में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ के समय और शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। जानिए क्या कुछ दादा ने बताया।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@souravganguly और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत हुई थी, कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने टीम की कमान भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली को सौंपी थी। हालांकि, शुरूआती तीन सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा, जिसके बाद सौरव गांगुली को कप्तानी से हटा दिया गया और बाद में उनकी टीम से भी छुट्टी हो गई थी। सौरव गांगुली ने अपनी आत्मकथा ‘ए सेंचुरी इज नॉट इनफ: माई रोलर-कोस्टर राइड टू सक्सेस’ में केकेआर में शाहरुख के साथ बिताए अपने समय को याद किया और उन अफवाहों के बारे में अपने विचार साझा किए कि किसी ने मेरे खिलाफ शाहरुख के कान भर दिए थे।

गांगुली ने याद किया केकेआर से अपने जाने का समय

विज्ञापन

आईपीएल में केकेआर से अपनी विदाई के समय को याद करते हुए दादा ने बताया कि आईपीएल 4 की शुरुआत से पहले, केकेआर के साथ उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं और जल्द ही टीम के सीईओ वेंकी मैसूर ने उन्हें बताया कि वे उन्हें खिलाड़ी के रूप में नहीं रखेंगे और उन्हें एक मेंटर के रूप में सेवाएं देने की पेशकश की। हालांकि, गांगुली का मानना था कि उनमें अभी और खेल बाकी है। उन्होंने सोचा कि क्या वो शाहरुख को फोन करके उनसे सीधे बात करें, हालांकि, उन्होंने खुद को रोक लिया। शाहरुख से अपनी पुरानी दोस्ती को याद करते हुए गांगुली ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि मैं शाहरुख को लंबे समय से जानता था और उनके साथ दोस्ती का आनंद लेता था। लेकिन यह अनुमान लगाना कोई रॉकेट साइंस नहीं था कि इस प्रस्ताव को उन्होंने मंजूरी दी होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: सिंगर अरिजीत सिंह का अबू धाबी में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल, रिफंड किए जाएंगे टिकट के पैसे

टीम सेलेक्शन से पहले शाहरुख से लेते थे राय

विज्ञापन

आईपीएल के तीसरे सीजन के बारे में बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि मैं शाहरुख से लगातार संपर्क में रहता था और तीसरे सीजन में, अंतिम ग्यारह का फैसला करते समय एक से अधिक बार उनकी राय ली थी। ऐसा कुछ जो मैंने भारतीय ग्यारह का चयन करते समय कभी नहीं किया था। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, आईपीएल का प्रबंधन और खेल पूरी तरह से अलग तरीके से किया गया था। गांगुली ने माना कि उन्हें कप्तानी से हटाने का टीम का फैसला पूरी तरह से सही था। हालांकि, उनका मानना है कि बल्लेबाज के तौर पर उन्हें बाहर रखना गलत था।

यह खबर भी पढ़ें: India Ban Pakistani Content: पाकिस्तानी कंटेंट पर चला भारत सरकार का चाबुक, तत्काल बंद करने के दिए निर्देश

मुझे नहीं लगता किसी ने शाहरुख को मेरे खिलाफ भड़काया
अपनी आत्मकथा में गांगुली ने कहा कि मुझसे कई बार यह भी पूछा गया कि क्या किसी ने शाहरुख को मेरे खिलाफ भड़काया है। मेरा जवाब हमेशा एक ही रहा है कि मुझे ऐसा नहीं लगता। एक थ्योरी चल रही थी कि ईडन गार्डन्स में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ एक खास मैच में मेरे सीना ठोकने से केकेआर प्रबंधन नाराज हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें