फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooryavansham: सौंदर्या की मौत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, उनके पति ने कहा, ‘मोहन बाबू सर ने मेरी पत्नी से….’

Thu, 13 Mar 2025 10:23 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sooryavansham: हाल ही में ‘सूर्यवंशम’ फेम अभिनेत्री सौंदर्या की मौत को लेकर मोहन बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। अब इस मामले पर एक नया अपडेट आया है, जिसमें अभनेत्री के पति ने बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
सौंदर्या और मोहन बाबू - फोटो : एक्स- @VeereshKum9526
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सौंदर्या की विमान दुर्घटना में मौत के 21 साल बाद मोहन बाबू पर अभिनेत्री से जुड़े मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। इस शिकायत में उनपर अभिनेत्री की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, अब दिवंगत अभिनेत्री के पति जीएस रघु ने इस मामले पर बयान दिया है। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन


आखिर क्या हुआ नया खुलासा?
दिवंगत अभिनेत्री सौंदर्या के पति जीएस रघु ने तेलुग 360 की रिपोर्ट के अनसुार मोहन बाबू के ऊपर लग रहे आरोपों को झूठा बताया है। अभिनेत्री के पति ने कहा पिछले कुछ दिनों से मोहन बाबू सर पर उनकी पत्नी की संपत्ति के बारे में निराधार खबरें प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने इन खबरों का खंडन करते हुए बताया कि मोहन बाबू ने उनकी पत्नी से अवैध रूप से कोई जमीन जब्त नहीं की है। साथ ही कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार ऐसा कोई भी लेनेदेन नहीं हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें: Nasir Hussain: शानदार संगीत था नासिर हुसैन की फिल्मों की खासियत, इस संगीतकार के साथ बनाई हिट जोड़ी
विज्ञापन


क्या लगे थे आरोप?
अभिनेत्री की मौत के संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें टॉलीवुड के अभिनेता मोहन बाबू पर अभिनेत्री की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। न्यूज 18 कन्नड़ की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत में अभिनेत्री और मोहन बाबू के बीच संपत्ति विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि मोहन बाबू जलपल्ली स्थित सौंदर्या और उनके भाई की छह एकड़ जमीन खरीदना चाहते थे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया था। 

यह खबर भी पढ़ें: John Abraham: जब 'जुरासिक पार्क' के निर्देशक ने की जॉन अब्राहम की जमकर तारीफ, अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा

ऐसी हुई थी अभिनेत्री की मौत
साउथ अभिनेत्री सौंदर्या, जो ‘सूर्यवंशम’ फिल्म से हिंदी फिल्मों के दर्शकों में पहचानी गई। अभिनेत्री की मौत 17 अप्रैल 2004 को एक विमान दुर्घटना में हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री और उनके भाई उस वक्त करीमनगर में भाजपा और तेलुग देशम पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उसी दौरान उन दोनों की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। साथ ही रिपोर्ट के अनुसार सौंदर्या उस समय गर्भवती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें