रिलीज से पहले बोले- 'शुक्रगुजार हूं'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सूरज पंचोली ने फिल्म में अपने कमबैक को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'यह बहुत प्रेरक, बहुत सकारात्मक अनुभव है। मेरे पास काम करने के लिए बेहतरीन सह-कलाकार हैं और अब हम यहां प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अब सिर्फ तीन दिन दूर है। मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं। बहुत भावुक भी और इससे बढ़कर शुक्रगुजार हूं'।
बोले- 'शूटिंग के दौरान चोटें आईं'
फिल्म 'केसरी वीर' 23 मई को रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। सूरज पंचोली ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने खुद को काफी मेहनत से तैयार किया। यहां तक कि शूटिंग के दौरान उन्हें जलने से चोटें भी आईं। अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'बहुत सारी चोटें आईं, लेकिन हर चोट ने हमें योद्धा जैसा महसूस कराया। इसलिए मुझे लगता है कि युद्ध के निशान अच्छे हैं'।
सुनील शेट्टी बोले- 'सभी को इतिहास जानना चाहिए'
इस फिल्म में सुनील शेट्टी भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने 'केसरी वीर' जैसी कहानियों को लेकर कहा, 'देखिए, यह केवल युवा पीढ़ी की बात नहीं है, जब यह हमारे पास आई, तब भी मुझे सोमनाथ का इतिहास नहीं पता था और मुझे इन गुमनाम नायकों का इतिहास भी नहीं पता था। इसलिए, हमारे जैसे लोगों के लिए भी...मेरा मानना है कि इस तरह की बातें बताई जानी चाहिए। और सिनेमा के माध्यम से ऐसा करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है'? इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और आकांशा शर्मा भी अहम रोल में हैं।