हॉलीवुड फिल्म का भी मिला ऑफर
शरद कपूर ने बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, ‘मुझे पहले ही एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिल चुका है, जिसकी शूटिंग मैं जनवरी में शुरू करूंगा। मैं बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना जारी रखूंगा। यह मेरा देश है। दो महीने में जैसे ही मैं पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा, चीजें फिर से पटरी पर लौट आएंगी।’
बॉलीवुड से नहीं कोई शिकायत
शरद कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘मैं पिछले सात साल से न्यूयॉर्क में रह रहा था। मैं सिर्फ एक साल पहले ही वापस आया हूं। वीडियो बनाने का मकसद अपने साथियों की बुराई करना नहीं था। मेरी इंडस्ट्री में मेरे अपने लोग भरे हुए हैं। वे मेरे परिवार की तरह हैं। मुझे पैसों की मदद की जरूरत नहीं है और मैंने कभी इस वजह से भी प्रोजेक्ट्स नहीं चुने हैं।’
बीते दिनों बॉलीवुड के मांगी मदद
कुछ दिनों पहले एक एनजीओ प्रतिनिधि ने शरद कपूर का वीडियो साझा किया। उसमें शरद ने खुलकर बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और पिछले दो साल से बिस्तर पर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें काम और आर्थिक मदद की जरूरत है, ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इसी बीच अब एक अच्छी खबर सामने आई है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है।