फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद ने गरीब बच्चों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, इस तरह सवांरेंगे भविष्य

Sat, 19 Apr 2025 04:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood Will Give Education: अभिनेता सोनू सूद ने बच्चों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। उनका मानना है कि शिक्षा बदलाव करने का सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनू सूद बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो असल जिंदगी में लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। कोरोनाकाल में सोनू सूद ने कई लोगों की मदद की। अब सोनू सूद ने गरीब बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाया है। सोनू सूद 'सोनू सूद फाउंडेशन' के जरिए 100 गरीब बच्चों को शिक्षा देंगे। ये बच्चे मध्य प्रदेश के देवास जिले के हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सोनू सूद का यह पहला कदम है।
विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षा बदलाव का सबसे ताकतवर हथियार
सोनू सूद की इस पहल का नाम 'शिक्षादान' है। अभिनेता सोनू सूद के मुताबिक यह सिर्फ बच्चों को स्कूल भेजने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए है। सोनू के मुताबिक शिक्षा बदलाव का सबसे ताकतवर हथियार है। सोनू सूद यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बच्चों को वह मौके मिलें जिनके वे हकदार हैं। सोनू सूद ने ये बातें एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
यह खबर भी पढ़ें:  Shah Rukh Khan: अवसाद से बचने के लिए शाहरुख खान करते हैं ये काम, बहन की हालत के बारे में भी बताया
 

शिक्षा के लिए मिलेंगे संसाधन
सोनू सोद की पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अब शिक्षा मिलेगी। उनको शिक्षा के लिए फीस, बैग, किताबें और ड्रेस दी जाएगी। इन बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। इस पहल के जरिए बच्चों का चयन स्थानीय संस्थान करेंगे, ताकि इसमें गरीब बच्चों को ही लिया जा सके।
यह खबर भी पढ़ें: Kesari Chapter 2: 'केसरी चैप्टर 2' में नजर नहीं आए विक्की कौशल, फिर भी इस तरह निभाई अहम भूमिका
विज्ञापन

आने वाले दिनों में होगा विस्तार
मध्य प्रदेश का जिला देवास पहला ऐसा जिला है जहां पर सोनू सूद ने शिक्षा की पहल की है। आने वाले दिनों में इसे और विस्तार दिया जाएगा। सोनू सूद का मकसद मच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनके भविष्य को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें