फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सब ठीक है, वो खतरों के खिलाड़ी हैं'; रोहित शेट्टी को बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने पर सोनू सूद ने दिया रिएक्शन

Sun, 28 Jun 2026 05:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood On Threat Received By Rohit Shetty: मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी को कथित तौर पर धमकी मिली है। उनके जुहू स्थित घर पर गोलीबारी की घटना के कुछ महीने बाद मिली इस धमकी में उनसे 20 करोड़ रुपये की रंगदानी की मांग की गई है।  
विज्ञापन
सोनू सूद-रोहित शेट्टी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ महीनों पहले रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर गोलीबारी की घटना हुई थी। अब एक बार फिर उन्हें धमकी मिली है। जुहू स्थित घर पर गोलीबारी की घटना के कुछ महीने बाद रोहित शेट्टी को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग से एक नई धमकी मिली है। उनसे 20 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। इसे लेकर हाल ही में सोनू सूद ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन


सोनू सूद बोले- 'टेंशन की बात नहीं'
खबरों के मुताबिक, रोहित शेट्टी को यह धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जिसमें आरोपी ने साफ कहा कि अगर रोहित मांगी गई रकम नहीं देते हैं, तो इस बार उन्हें सीधे निशाना बनाया जाएगा। इसे लेकर सोनू सूद ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी हैं, टेंशन की कोई बात नहीं है।

धमकी में क्या कहा गया है?
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सोनू सूद ने इसे लेकर रिएक्शन दिया। डायरेक्टर रोहित शेट्टी को मिली धमकी पर एक्टर ने कहा, 'सब ठीक है, वह 'खतरों के खिलाड़ी' हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है'। आईएनएस के मुताबिक, ऑडियो क्लिप में फिल्ममेकर के लिए और भी डरावनी और सीधी चेतावनी थी। आरोपी ने कहा कि रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर हुई फायरिंग तो बस आने वाली घटना की एक झलक थी। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर डायरेक्टर इस बार उनकी मांगें नहीं मानते हैं, तो गोलियां उनकी प्रॉपर्टी पर नहीं, बल्कि सीधे उन पर चलाई जाएंगी।
 
विज्ञापन

रोहित शेट्टी के स्टाफ को मिली ऑडियो क्लिप
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ऑडियो क्लिप के जरिए रोहित को कड़ी चेतावनी दी है और 20 करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर गंभीर नतीजे भुगतने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला शनिवार सुबह सामने आया जब रोहित शेट्टी के स्टाफ को लगभग 90 सेकंड की एक ऑडियो क्लिप मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें