सोनू सूद बोले- 'हम आ रहे हैं'
जरूरतमंदों की मदद की बात हो, तो अभिनेता सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं। बाढ़ के हालातों का सामना कर रहे नेपाल के लिए भी वे सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने नेपाल के लोगों को हिम्मत देते हुए एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा किया है।
सोनू सूद ने लिखा है, 'नेपाल, तुम अकेले नहीं हो। हम आपके लिए खाना, रहने की जगह और फिर से सब कुछ बनाने में मदद करने का हौसला लेकर आ रहे हैं'।
मनीषा कोइराला ने साझा की संवेदनाएं
नेपाली मूल की चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बाढ़ के इन हालातों में लोगों से नेपाल के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।