फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिल में गूंजी क्रांति की पुकार; 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर रिलीज; जानिए कब और कहां दस्तक देगी सीरीज?

Wed, 26 Aug 2026 08:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Revolutionaries Trailer: आगामी वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर जारी हो गया है। इतिहास की झलक पेश करने वाला यह ट्रेलर एनर्जी से भरपूर है।
विज्ञापन
'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' के ट्रेलर ने दस्तक दे दी है। यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। निखिल आडवाणी निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। आज बुधवार को सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है।

विज्ञापन


यश की 'टॉक्सिक' ने पहले ही दिन 'जवान' को पिलाया पानी; 'धुरंधर' की भी हेकड़ी निकाली; जानिए कितने की ली ओपनिंग?

क्रांतिकारियों ने छेड़ा ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह 
इस दिलचस्प सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार अदा करेंगे। 
आज सामने आए ट्रेलर में ट्रेलर चार क्रांतिकारियों रास बिहारी बोस (भुवन बाम), सचिंद्र नाथ सान्याल (रोहित सराफ), प्रतिभा लाहिड़ी (प्रतिभा रांटा) और बाघा जतिन (गुरफतेह पीरजादा) को दिखाया गया है। सभी ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह छेड़ते हैं। खतरनाक जनरल डायर (जेसन शाह) हर कदम पर उनका पीछा करता नजर आता है। 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी यह सीरीज?
'द रिवोल्यूशनरीज' का प्रीमियर 11 सितंबर से प्राइम वीडियो पर होगा। यह सीरीज भारत में हिंदी में उपलब्ध होगी और इसके तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में डब संस्करण भी होंगे। इसके अलावा अंग्रेजी और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध होंगे। इसे भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
 


इस किताब पर आधारित है सीरीज
सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का निर्माण मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। यह सीरीज संजीव सान्याल की चर्चित किताब ‘रिवोल्यूशनरीज- द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है। सीरीज की स्क्रिप्ट संयुक्ता चावला शेख, अक्षिता वधवाना, शोभित नारंग और रुत्वी मेहता ने लिखी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें