फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, डोनेट की एंबुलेंस

Wed, 05 Feb 2025 10:05 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए चार एम्बुलेंस डोनेट किए।
 
विज्ञापन
सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए चार एम्बुलेंस डोनेट किए। अभिनेता ने सोमवार को सीएम नायडू का सूद चैरिटी फाउंडेशन को दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनू सूद ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह मुख्यमंत्री का अभिवादन करते और उनके साथ पोज देते नजर आए। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "एम्बुलेंस जीवन बचाने में महत्वपूर्ण हैं और मैं आंध्र प्रदेश राज्य को चार एम्बुलेंस दान करके रोगियों को समय पर इलाज देने की इस यात्रा की शुरुआत करके खुश हूं। स्वस्थ भारत की दिशा में काम करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए समर्थन और मार्गदर्शन के लिए चंद्रबाबू नायडू सर का हार्दिक धन्यवाद।" 

यह खबर भी पढ़ें: Raj Kiran: 80 के दशक का सितारा, फ्लॉप होने पर अवसाद में आए, आज तक अनसुलझी है गायब होने की गुत्थी

विज्ञापन


सीएम ने दिया धन्यवाद
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी सोनू सूद से मुलाकात के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अभिनेता को राज्य को चार एम्बुलेंस दान करने के लिए धन्यवाद दिया। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सीएम ने लिखा, "आपसे मिलकर खुशी हुई, सोनू सूद और सोनू सूद फाउंडेशन के माध्यम से आंध्र प्रदेश को एंबुलेंस के डोनेशन के लिए धन्यवाद। आपकी सराहनीय पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी और दूरदराज के क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा देखभाल पहुंचाएगी।”


यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2 OTT: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर गदर काट रही ‘पुष्पा 2’, रिलीज के चार दिन बाद ही बना डाला ये रिकॉर्ड

सोनू सूद का वर्क फ्रंट
अभिनेता सोनू सूद को आखिरी बार उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया। सोनू सूद की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म ने 13.3 करोड़ का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें