दिनेश विजन की आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' का गाना 'परदेसिया' रिलीज हो चुका है। इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री देखने लायक है। सोनू निगम की आवाज में गाया गया यह गाना दर्शकों को दीवाना बना रहा है, जिसे लेकर यूजर्स एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बताते चलें कि मेकर्स ने यह गाना गायक सोनू निगम के जन्मदिन पर रिलीज करते हुए उन्हें खास तोहफा दिया।
सोनू निगम की आवाज ने किया जादू
लंबे इंतजार के बाद 'परम सुंदरी' फिल्म का गाना 'परदेसिया' रिलीज कर दिया गया है, जिसकी झलक दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर में दिखी थी। सोनू निगम द्वारा गाया गया यह रोमांटिक सॉन्ग नेटिजंस का दिल चुराता नजर आ रहा है। इसके साथ ही गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री सॉन्ग को और प्रभावशाली बना रहा है।
दर्शकों को पसंद आ रहा यह गाना
इस गाने के रिलीज होते ही दर्शकों की प्रतिक्रियाएं एक्स पर आने लगी हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया कि सोनू निगम द्वारा गाया गया 'परदेसिया' सॉन्ग उन्हें सातवें आसमान पर ले गया। दूसरे यूजर ने कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की केमेस्ट्री और इस गाने ने दिल उनका दिल चुरा लिया।
कब रिलीज होगी फिल्म?
दिनेश विजान के मैडॉक तले बनी फिल्म 'परम सुंदरी' की नई रिलीज डेट अब सामने आ गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर इस फिल्म को अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बात की ऑफिशियल जानकारी दी गई है। इससे पहले फिल्म 25 जुलाई को रिलीज की जानी थी।