फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara: 'सैयारा' के सपोर्ट में आईं तनीषा मुखर्जी, मेकर्स पर लग रहे थे पेड रिएक्शन के इल्जाम

Wed, 30 Jul 2025 03:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Controversy On Saiyaara: फिल्म 'सैयारा' के निर्माताओं पर यह इल्जाम लग रहे हैं कि वह लोगों को नकली प्रदर्शन करने के लिए उन्हें पैसे दे रहे हैं। इस पर तनीषा मुखर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन
तनीषा मुखर्जी, सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 जुलाई को रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई है। नए कलाकारों अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत इस फिल्म की कहानी ने युवा दर्शकों को आकर्षित किया है। सिनेमाघरों में लोगों की प्रतिक्रियाओं के भावुक वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने इस पर संदेह भी जताया है, जिसके बाद अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

नकली प्रदर्शन करने के लिए दिए जा रहे पैसे?
दरअसल यूट्यूब पर एक चैनल 'द बार्बर शॉप विद शांतनु' में दावा किया गया कि सिनेमाघरों में भावनात्मक चीजें नकली और बनावटी होते हैं। वक्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म देख कर सिनेमाघरों में लोग जो प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं वह झूठी हैं। उन्होंने कहा 'इस बेतुकी 'सैयारा' फिल्म के साथ क्या हो रहा है? मेरे विचार से, इस फिल्म के निर्माता ने कई युवाओं को सिनेमाघरों में जाकर रोने का भावनात्मक प्रदर्शन करने के लिए 500 रुपये दिए हैं। इस तरह फिल्म का प्रचार हो रहा है।'
 

तनीषा मुखर्जी का फूटा गुस्सा
तनीषा मुखर्जी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे नकारात्मक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 'पूरी तरह से असहमत। समय बदल रहा है और ये लोग अतीत में ही उलझे हुए हैं। नए लोगों को प्यार दें और उनकी तारीफ करें। यह आदमी बकवास कर रहा है। क्या उसे फिल्म के बारे में कुछ भी पता है? वह 'सैयारा' के बहाने नकारात्मक बातें करके व्यूज बटोर रहे हैं। अगर लोग किसी फिल्म को पसंद कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है? सिर्फ इसलिए कि वह खुद को उससे जोड़ नहीं पा रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं कि युवा पीढ़ी भी उससे जुड़ाव महसूस नहीं करती। हर पीढ़ी अलग होती है। हम कह रहे हैं जाकर फिल्म देखिए और देखिए दर्शक कैसे प्रभावित होते हैं, फिर बात कीजिए। यह तो सिर्फ बॉलीवुड की आलोचना है!'

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चल रही है 'सैयारा'
आपको बता दें कि फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के सिर्फ 13 दिनों में ही इस फिल्म ने भारत में 286 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। यशराज फिल्म्स द्वारा समर्थित 'सैयारा' ने दर्शकों के साथ एक जुड़ाव बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें