फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी राजदान: गर्भ में थीं आलिया भट्ट, मां ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट; अभिनेत्री ने खुद सुनाया किस्सा

Mon, 16 Nov 2026 11:17 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सोनी राजदान ने 1993 में आलिया भट्ट को जन्म दिया।
  • अब हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि जब आलिया गर्भ में थीं, तो वह 'गुमराह' की शूटिंग कर रही थीं।
  • सिर्फ इतना ही नहीं, 1986 में टीवी शो 'बुनियाद' की शूटिंग के दौरान सोनी पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं।
विज्ञापन
सोनी राजदान-शाहीन-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने काम को भी पूरी शिद्दत से निभाया है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम जारी रखा था और अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग भी की थी।
विज्ञापन


ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि काम के प्रति यह लगन उन्हें अपनी मां और अभिनेत्री सोनी राजदान से विरासत में मिली है। सोनी ने भी अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग जारी रखी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने आलिया के जन्म से पहले का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
Trending Videos

सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan
प्रेग्नेंसी में 'गुमराह' की शूटिंग कर रही थीं सोनी
सोनी राजदान ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब आलिया भट्ट गर्भ में थीं, तब वह फिल्म 'गुमराह' की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्हें एक स्मोकिंग सीन करना था। अभिनेत्री ने बताया कि उस एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक दिन में करीब 100 सिगरेट पी ली थीं। हैरानी की बात यह थी कि उस वक्त उन्हें पता ही नहीं था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

सोनी ने कहा, 'मैं उस स्मोकिंग सीन की शूटिंग कर रही थी और मैंने एक दिन में करीब 100 सिगरेट पी होंगी। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आलिया मेरे पेट में है। मैं स्मोकर नहीं हूं, लेकिन उसके बाद मुझे सिगरेट पीने की क्रेविंग होने लगी थी। मैंने आलिया के साथ प्रेग्नेंट रहते हुए वह मशहूर फांसी वाला सीन भी किया था।'

अभिनेत्री ने आगे बताया कि इसके बाद शूटिंग में एक लंबा ब्रेक आया। करीब पांच महीने बाद जब वह दोबारा सेट पर लौटीं तो उनके कपड़े फिट नहीं हो रहे थे। तब तक उनका बेबी बंप नजर आने लगा था। ऐसे में उनके कॉस्ट्यूम में बदलाव करना पड़ा था।

सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan
'बुनियाद' की शूटिंग के दौरान भी थीं प्रेग्नेंट
सोनी राजदान ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि साल 1986 में टीवी शो 'बुनियाद' की शूटिंग के दौरान वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। उस समय शो के निर्माता सिप्पी परिवार ने उनका काफी ख्याल रखा था। अभिनेत्री ने बताया कि उस दौर में लोखंडवाला आज की तरह विकसित इलाका नहीं था। सुबह छह बजे टैक्सी मिलना भी काफी मुश्किल होता था।

सोनी और महेश भट्ट की शादी को उस वक्त ज्यादा समय नहीं हुआ था और उनके पास अपनी कार भी नहीं थी। ऐसे में प्रोडक्शन टीम ने उनके आने-जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम किया था, ताकि उन्हें सुबह-सुबह परेशान न होना पड़े। इतना ही नहीं, सेट पर उन्हें सबसे अच्छा कमरा दिया गया था और शूटिंग के दौरान उनकी हर सुविधा का ध्यान रखा जाता था।
विज्ञापन

सोनी राजदान-महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan
1986 में हुई थी महेश भट्ट से शादी
सोनी राजदान और फिल्ममेकर महेश भट्ट की शादी 20 अप्रैल, 1986 को हुई थी। दोनों की मुलाकात महेश भट्ट की साल 1984 में आई फिल्म 'सारांश' के दौरान हुई थी। इस फिल्म में सोनी ने अहम भूमिका निभाई थी। शादी के बाद दोनों दो बेटियों के माता-पिता बने। साल 1988 में उनकी पहली बेटी शाहीन भट्ट का जन्म हुआ, जबकि 1993 में आलिया भट्ट का जन्म हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें